करेंट अफेयर्स 31 अक्टूबर:ISRO ने GSLV-F18 मिशन लॉन्च किया, एस जयशंकर G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने अटलांटा पहुंचे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

नेशनल (NATIONAL)

1.ISRO ने GSLV-F18 मिशन लॉन्च किया

  • 30 अक्टूबर की देर रात इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने GSLV-F18 मिशन को लॉन्च किया।
  • ये लॉन्च रात 11 बजकर 51 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुआ।
  • ये मिशन भारत की दूसरी पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज के तीसरे उपग्रह NVS-03 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित करेगा।
  • NVS-03 को ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ सैटेलाइट समूह को मजबूत करने और नेविगेशन सर्विस तय करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • इसमें मौजूदा L5 / S सिग्नल के अलावा L1 सिग्नल भी शामिल है, जिससे इसका कवरेज भारत और भारत से 1500 किमी आगे तक को कवरेज करता है।
  • ये सैटेलाइट यूजर को सटीक पोजिशन, वेलोसिटी और टाइमिंग (पीवीटी) सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
  • इस सैटेलाइट में स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक के साथ-साथ खरीदी गई एटॉमिक क्लॉक भी लगी हुई हैं।
  • ISRO के अनुसार, GSLV-F18 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 20वीं उड़ान होगी।
  • ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ दो तरह की सेवाएं देता है, जिनमें स्टैंडर्ड पोजिशनिंग सर्विस और रिस्ट्रिक्टेड सर्विस शामिल हैं।
  • पहला सैटेलाइट NVS-01, GSLV-F12 मिशन के तहत 29 मई 2023 को लॉन्च किया गया था।
पहली बार 2023 में किसी भारतीय नेविगेशन सैटेलाइट पर स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक उड़ाई गई थी।

पहली बार 2023 में किसी भारतीय नेविगेशन सैटेलाइट पर स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक उड़ाई गई थी।

2. ‘नेक्स्ट-जनरेशन कोरवेट’ परियोजना को मंजूरी मिली

  • 30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹40,000 करोड़ की ‘नेक्स्ट-जनरेशन कोरवेट’ परियोजना को मंजूरी दी।
  • इसके तहत 8 नेक्स्ट-जनरेशन कोरवेट (NGC) बनाए जाएंगे।
  • ये NGC सतह-से-सतह और सतह-से-हवा में मार करने वाली उन्नत मिसाइल प्रणालियों से लैस होंगे
  • ये लगभग 2,000 टन वजनी और करीब 120 मीटर लंबे सिंगल-हॉल युद्धपोत हैं। इनकी अधिकतम गति लगभग 30 नॉट्स (लगभग 55 किमी/घंटा) होगी।
  • ये ब्रह्मोस जैसी उन्नत जहाज-रोधी और भूमि-हमला करने वाली मिसाइलों, टॉरपीडो और आधुनिक सेंसर से लैस होंगे।
  • ये युद्धपोत तटीय सुरक्षा, पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare) और गश्त अभियानों में तैनात किए जाएंगे
  • इन युद्धपोतों को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) मिलकर तैयार करेंगे।
  • इन युद्धपोतों में 70% से ज्यादा सामान भारत में बनाया जाएगा। सभी 8 युद्धपोत भारत में ही बनाए जाएंगे।
  • पहले युद्धपोत का निर्माण एक साल के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2030 तक नौसेना को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसी साल 21 जून को तीन स्वदेशी युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल किए गए थे।

3.पीएम मोदी ने गुजरात में 14 हजार करोड़ की परियोजनाएं का उद्घाटन

  • 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में ₹14 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • इन प्रोजेक्ट में एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) प्रयोगशाला का उद्घाटन भी शामिल है
  • साथ ही दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और 12 बागवानी क्लस्टरों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
  • इन क्लस्टरों के माध्यम से हाई-वैल्यू वाली बागवानी फसलों के प्रोडक्शन, प्रसंस्करण और मार्केटिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
  • पीएम ने इस दौरान किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को ₹18,690 करोड़ से अधिक की रकम मिलेगी।
पीएम ने इस दौरान बनासकांठा में रोड शो भी किया।

पीएम ने इस दौरान बनासकांठा में रोड शो भी किया।

4. डॉ. एस जयशंकर ने G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया

  • 30 अक्टूबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अटलांटा में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए।
  • इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की और बैठक में ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को आसान बनाने और साझा आर्थिक तथा सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।
  • G20 बैठक के दौरान ‘क्वाड’ देशों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी हिस्सा लेंगे। ये इस साल की दूसरी ‘क्वाड’ विदेश मंत्री स्तरीय बैठक होगी।
  • जयशंकर कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग’ (CHOGM) अटलांटा से एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स जाएंगे। ये मीटिंग 1 नवंबर से 4 तक चलेगी।
एस जय शंकर अटलांटा से एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स जाएंगे।

एस जय शंकर अटलांटा से एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स जाएंगे।

निधन (DEATH)

5. हॉलीवुड एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

  • 30 अक्टूबर को हॉलीवुड एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का लॉस एंजिल्स में 86 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • पैट्रिक स्टीवर्ट ‘एक्स-मेन ‘ और ‘स्टार ट्रेक’ फ्रेंचाइजी में काम किया था।
  • स्टीवर्ट ने 1966 में रॉयल शेक्सपियर कंपनी से जुड़कर थिएटर में अपनी पहचान बनाई।
  • स्टीवर्ट साइंस-फिक्शन सीरीज ‘स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन’ में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड के किरदार से दुनियाभर में पहचान मिली।
  • इसके अलावा, स्टीवर्ट ने ‘एक्स-मेन ‘ फिल्मों में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर एक्स का किरदार निभाया।
  • पैट्रिक स्टीवर्ट को उनके शानदार अभिनय के लिए कई सम्मान मिले थे। इनमें ब्रिटेन का प्रतिष्ठित नाइटहुड सम्मान भी शामिल था।
  • थिएटर में उनके बेहतरीन काम के लिए स्टीवर्ट को प्रतिष्ठित लॉरेंस ओलिवियर भी अवॉर्ड मिले।
  • स्टीवर्ट अपने करियर में चार एमी अवॉर्ड, तीन गोल्डन ग्लोब और एक टोनी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हुए।
स्टीवर्ट ने 60 साल से ज्यादा समय तक थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम किया।

स्टीवर्ट ने 60 साल से ज्यादा समय तक थिएटर, टीवी और फिल्मों में काम किया।

मिसलीनियस

6. नॉर्थ डकोटा में महात्मा गांधी की पहली लाइफ साइज प्रतिमा का अनावरण

  • 30 अक्टूबर को अमेरिका के नॉर्थ डकोटा राज्य में महात्मा गांधी की पहली लाइफ साइज प्रतिमा का अनावरण हुआ।
  • इस प्रतिमा को नॉर्थ डकोटा की राजधानी बिस्मार्क स्थित ‘पीस पार्क’ में स्थापित किया गया।
  • ये नॉर्थ डकोटा राज्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित पहली प्रतिमा है।
  • इस प्रतिमा की स्थापना दुनिया भर में शांति, अहिंसा और सत्य के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र हर साल 2 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ भी मनाता है। यह प्रतिमा भारत और अमेरिका के बीच पीपल टू पीपल को मजबूत बनाने के लिए की गई है।

आज का इतिहास

  • 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सुरक्षाकर्मियों ने नई दिल्ली में हत्या की।
  • 1966 में भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन ने 34 घंटे 15 मिनट में पनामा नहर को तैरकर पार किया।

Related Posts

हर महीने मिलेंगे ₹1 लाख:आपकी स्किल्स और रिसर्च का खर्च उठायेगा, जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप प्रोग्राम
  • October 31, 2026

जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड स्टूडेंट्स के लिए एक ऐसा फेलोशिप प्रोग्राम लेकर आया है। जिसमें स्टूडेंट्स को हर महीने 1 लाख रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस फेलोशिप का फायदा…

Read more

Continue reading
सीनियर टीचर अंग्रेजी भर्ती-40% नंबर वाले सभी कैंडिडेट्स सिलेक्ट:अब 3713 अभ्यर्थियों की पात्रता की होगी जांच; 31 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म
  • October 30, 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंग्रेजी विषय में शामिल होने वाले उन सभी कैंडिडेट्स को सिलेक्ट कर लिया गया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

  • October 31, 2026
जयपुर के जंगल में पड़ा मिला युवक का शव:पेड़ से बंधा था रस्सी का फंदा, एफएसएल की टीम ने जुटाए सबूत

जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

  • October 31, 2026
जयपुर-पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट, मौत:छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की, कुछ दिन पहले ही लगी थी जॉब

राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

  • October 31, 2026
राजस्थान के लाखों वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ बैन:पेट्रोल-डीजल भरवाने के भी अलग नियम, पकड़े गए तो 10 हजार रुपए जुर्माना

सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

  • October 31, 2026
सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए-डीआर 3% बढ़ाया:अब 63% हुआ, दिवाली पर 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानें- किसको कितना होगा फायदा

प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

  • October 31, 2026
प्रचार में ऐसा डूबी पर्चा भरना भूल गई:राठौड़जी की पुत्रवधु बोलीं-‘सलाम वालेकुम’; टपकती छत के नीचे ‘वोटिंग’

जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी

  • October 31, 2026
जरूरत की खबर- दिवाली पर सूरन खाने की परंपरा:फाइबर से भरपूर, जानें सूरन के 9 हेल्थ बेनिफिट्स, पकाते हुए ये सावधानी बहुत जरूरी