
अमेरिका में कल, यानी 3 नवंबर को वोटिंग होनी है। अब आप कहेंगे, अभी 2 साल पहले ही तो चुनाव हुए थे। डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति बने सिर्फ 22 महीने ही हुए हैं। फिर दोबारा चुनाव क्यों?
दरअसल, यह मिडटर्म इलेक्शन है। यानी राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल के ठीक बीच में होने वाले संसद के चुनाव। इसमें ट्रम्प की कुर्सी तो दांव पर नहीं है, लेकिन उनकी ताकत जरूर दांव पर है। वोटिंग खत्म होते ही गिनती शुरू हो जाएगी, नतीजे 4 नवंबर को आ सकते हैं।
तो क्या है यह पूरा सिस्टम, भारत के चुनाव से कितना अलग है, कौन जीत सकता है और ट्रम्प की पार्टी हारी तो क्या-क्या बदलेगा? जानने के लिए मंडे मेगा स्टोरी की 6 आसान ग्राफिक्स से गुजर जाइए…















