स्टीवंस इंस्टीट्यूट से पढ़ाई, Apple में वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंजीनियर:भारतीय मूल के इंजीनियर राजेश अंबाती, जानें पूरी प्रोफाइल

भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश अंबाती को जानी – मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने उन्हें इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रमोट किया है। अंबाती पिछले 17 सालों से ज्यादा समय से एप्पल में काम कर रहे हैं।

राजेश के साथ दो और इंजीनियर प्रमोट

राजेश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और वायरलेस कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उनकी नई जिम्मेदारी में उन तकनीकों से जुड़े काम शामिल हैं, जिनकी मदद से Apple के डिवाइस इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क और अन्य वायरलेस सेवाओं से जुड़ते हैं।

कंपनी में राजेश के साथ लुई सांगुनेटी और डेरेक शेफर को भी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया है। उनका काम, अंबाती के साथ मिलकर कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी पर फोकस करना है जो Apple प्रोडक्ट्स को सेलुलर और वायरलेस नेटवर्क के साथ कम्युनिकेट करने देती है।

उनकी जिम्मेदारी में शामिल ये काम

राजेश अंबाती कंपनी के उपाध्यक्ष बनने से पहले कंपनी में कनेक्टिविटी, मोबाइल नेटवर्क और सैटेलाइट से जुड़े सॉफ्टवेयर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कामों में सॉफ्टवेयर तैयार करने, उसकी जांच करने और अलग-अलग नेटवर्क पर उसकी विश्वसनीयता बनाए रखने जैसे काम शामिल हैं ।

Apple के बारे में :

यह एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है जो स्मार्टफोन, पर्सनल कंप्यूटर, टैबलेट, वियरेबल डिवाइस और विभिन्न सॉफ्टवेयर व डिजिटल सेवाओं का निर्माण करती है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1976 में हुई थी।

कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक, और रोनाल्ड वेन हैं। इसका हेड ऑफिस क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। फिलहाल इस कंपनी के सीईओ टिम कुक है जिन्होंने 2011 में स्टीव जॉब्स के निधन के बाद ये पद संभाला था।

Related Posts

MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, IFS प्रीलिम्स 24 जनवरी को:SET एग्जाम 7 मार्च को, लेक्चरर एग्जाम की तारीख 17 अक्टूबर
  • November 21, 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस…

Read more

Continue reading
करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली