भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की मांग फाइनल से भी ज्यादा:वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीटें 34 हजार, आवेदन आए 84 लाख; जोहान्सबर्ग में मुकाबला

2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान को आउट करने के बाद जश्न मनाते रवींद्र जडेजा।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर के इस मैच के टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जोहान्सबर्ग के स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं।

फाइनल के लिए भी 79 लाख आवेदन

टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। ICC के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। 21 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 रजिट्रेशन हुए हैं।

21 नवंबर तक टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे

वर्ल्ड कप के टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसमें पहले रजिस्ट्रेशन होगा और मांग ज्यादा होने पर कंप्यूटराइज्ड रैंडम लॉटरी से टिकट खरीदने के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह पहले आओ-पहले पाओ वाला सिस्टम नहीं है।

193 देशों से मिले 12 करोड़ आवेदन

ICC को अब तक टूर्नामेंट के लिए 193 देशों से 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। साउथ अफ्रीका में होने वाले 41 मैचों के लिए ही 10.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें मेजबान टीम के मैचों के लिए करीब 2.6 करोड़ आवेदन आए हैं।

24 साल बाद अफ्रीका में होगा वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौटेगा। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू में से 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार मेंस के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं।

क्रिकेट में पहले भी लॉटरी से टिकट बांटे गए

  • 2011 वनडे वर्ल्ड कप: भारत में सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के लिए ICC ने पब्लिक बैलट सिस्टम अपनाया था। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण टिकट बिक्री में परेशानी आई थी।
  • 2016 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों के लिए लॉटरी सिस्टम रखा गया था। सफल आवेदकों को टिकट खरीदने का मौका मिला था।
  • 2019 वनडे वर्ल्ड कप: ICC ने दो स्टेज में टिकट बैलट कराया था। इसमें पहले क्रिकेट फैमिली बैलट और फिर पब्लिक बैलट शामिल था।
  • 2024 टी-20 वर्ल्ड कप: ICC ने पब्लिक टिकट बैलट कराया था। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए भी टिकटों की मांग उपलब्ध सीटों से 200 गुना ज्यादा थी।

Related Posts

राहुल ने वह किया जो गावस्कर-सहवाग भी नहीं कर सके:सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने; तीसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
  • November 21, 2026

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की…

Read more

Continue reading
वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 243 रन बनाए:हेनरी निकल्स का शतक, ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी; बुमराह को 3 विकेट
  • November 19, 2026

हेनरी निकल्स ने भारत के खिलाफ पहला शतक लगाया। उनके नाम 12 टेस्ट शतक हो गए हैं। वेलिंगटन टेस्ट का पहला दिन मिलाजुला रहा। सुबह पहले सेशन में भारतीय पेसर्स…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल