
पहले वनडे के दौरान सिंगल लेते विराट कोहली।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे बारिश रुकने के बाद फिर शुरू हो गया है। बारिश के कारण मुकाबला 32 ओवर का कर दिया गया है। भारत को जीत के लिए 143 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला है।
टीम इंडिया ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया। उन्हें काइल जैमीसन ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। रोहित 6 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड…










