
ग्राम दबलाना में दबलाना प्रीमियर लीग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2 नवंबर को शुरू हुआ। इसका आयोजन श्री लालबाई क्रिकेट क्लब कर रहा है।
मैच सुहरी रोड स्थित दबलाना फील्ड पर दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में करीब 30 टीमें हिस्सा लेंगी।
विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर टीम के लिए प्रवेश शुल्क 1,500 रुपए रखा गया है।







