
दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे सोगरिया कोटा से मथुरा तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक कुल 15 फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 06121 सुबह 8:30 बजे सोगरिया कोटा से रवाना होगी। यह सुबह 9:30 बजे इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे मथुरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 06122 शाम 5:30 बजे मथुरा से रवाना होगी और रात 10 बजे सोगरिया कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन इंद्रगढ़ और सुमेरगंजमंडी स्टेशन पर भी रुकेगी।







