
बूंदी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें स्टूडेंट्स और संकाय सदस्यों ने रक्तदान किया।
शिविर में करीब 50 यूनिट रक्त जमा हुआ। इससे ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शिविर के आयोजन में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल चंदेल, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. विजय नायक और पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत गुप्ता का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।
पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज के सुपरवाइजर महेंद्र चौबदार, कार्मिक संघ के सदस्यों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी शिविर में हिस्सा लिया।







