बूंदी के तालेड़ा में तीसरे चरण का मतदान जारी:40 ग्राम पंचायतों और 25 पंचायत समिति वार्डों के लिए वोटिंग; 143 केंद्रों पर 1.22 लाख मतदाता, 53.11 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी जिले में तालेड़ा पंचायत समिति में तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। यहां 40 ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति के 25 वार्डों और ग्राम पंचायत के 402 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए 143 केंद्र बनाए गए हैं।

जिला परिषद के वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 और 27 के लिए भी मतदान हो रहा है। इन वार्डों से 5 सदस्यों और पंचायत समिति के 25 सदस्यों का चुनाव होगा। जिला परिषद में कुल 27 वार्ड हैं।

तालेड़ा में कुल 1 लाख 22 हजार 402 मतदाता हैं। इनमें 61 हजार 760 पुरुष, 60 हजार 641 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18 से 25 साल की उम्र के 22 हजार 543 मतदाता हैं।

मतदान प्रतिशत –

समयमतदान प्रतिशत
10 बजे तक17.29
1 बजे तक31.96
3 बजे तक53.11

मतदान से जुड़े फोटो –

जाखमुंड मतदान केंद्र पर महिलाओं की कतार।

जाखमुंड मतदान केंद्र पर महिलाओं की कतार।

मतदाताओं की लगी लंबी कतार।

मतदाताओं की लगी लंबी कतार।

ग्राम पंचायत सुवासा के बूथ क्रमांक 136 पर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिला मतदाता।

ग्राम पंचायत सुवासा के बूथ क्रमांक 136 पर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिला मतदाता।

अधिकारी कर रहे निरीक्षण

मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदान सामग्री और जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

40 क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम

चुनाव के लिए 40 क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में करीब 653 पुलिस जवान तैनात हैं। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी, निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के मतदान के बाद 5 नवंबर को ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

Related Posts

डोटासरा ने गिनाए परिवार के ‘सरकारी कर्मचारी’:चेयरमैन पति का ‘धुरंधर अवतार’; कलमा के बाद अब ‘अजान’
  • November 14, 2026

पीसीसी चीफ डोटासराजी ने चुनावी मंच से परिवार के सरकारी कर्मचारियों की गिनती करा दी। जयपुर के बस्सी नगरपालिका की चेयरमैन के पति का धुरंधर अवतार दिखा। राठौड़जी के कलमा…

Read more

Continue reading
पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा
  • November 14, 2026

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के मित्र हैं।  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे