दीपावली पर वर्करों को बांटी ‘नोटों की गडि्डयां’:मंत्रीजी का ‘चंडीगढ़ वाला प्लान’;भैंस वाली पूर्व MLA का ‘धर्म-कर्म’

नागौर के मूल निवासी कपड़ा व्यापारी ने सूरत में बड़ा दिल दिखाया, दीपावली पर वर्करों को नोटों की गडि्डयां बांट दी। मंत्रीजी ने सवाई माधोपुर को 2 साल में चंडीगढ़ बना देने का वादा किया है। बगरू से पूर्व विधायक मैडम अपनी भैंस से खुश हैं और नए सरपंच ने पंचायत भवन का ताला तोड़ दिया।

राजनीति और ब्यूरोक्रेसी की ऐसी ही खरी-खरी बातें पढ़िए, आज के इस एपिसोड में…

1. सवाई माधोपुर को चंडीगढ़ बना देंगे मंत्रीजी

कृषि मंत्रीजी पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तंदुरुस्ती ऐसी हो गई है कि वादे भी कर सकते हैं।

सवाई माधोपुर में किरोड़ी बाबा ने बड़ा वादा किया। बोले- सरकार के 2 साल बचे हैं। इन दो साल में सवाई माधोपुर को चंडीगढ़ बना दूंगा।

अब चंडीगढ़ के हालात सुन लो। चंडीगढ़ के डंपिंग ग्राउंड में कचरे का ढेर 15 हजार टन तक पहुंच गया है। वहां के नगर निगम ने सफाई पर 115 करोड़ खर्च किए। फिर भी मिक्स कचरे की समस्या है।

इतना ही नहीं, सर्दियों की शुरुआत के साथ ही चंडीगढ़ में हवा प्रदूषित और जहरीली हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी की ओर बढ़ रहा है।

सड़कों के हालात भी कुछ खास नहीं हैं। सेक्टर 22 के बाजार और वार्डों में सड़क पर गड्‌ढों से जनता परेशान रही।

और तो और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर-17 जैसी जगहों पर पुरानी इमारतों के ढलने और गिरने के हादसे भी हो चुके।

महादेव और त्रिनेत्र गणेशजी की कृपा से सवाई माधोपुर को कुदरती खूबसूरती मिली है। यहां रणथंभौर जैसा जंगल है। देश दुनिया के टूरिस्ट आते हैं। धार्मिक नगरी के रूप में पहचान है।

शहर को भले मंत्रीजी चकाचक करा दें, लेकिन जंगल को जंगल ही रहने दें तो कृपा रहेगी।

सवाई माधोपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर को 2 साल में चंडीगढ़ बना दूंगा।

सवाई माधोपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर को 2 साल में चंडीगढ़ बना दूंगा।

2. भैंस वाली पूर्व एमएलए का धर्म-कर्म

बगरू से कांग्रेस की पूर्व विधायक गंगा देवी पंचायत चुनाव में व्यस्त रहीं। कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेती रहीं। दिल्ली से आने वाले आदेशों पर भी कार्यकर्ताओं से अपील करती रहीं। हौसला बढ़ाती रहीं।

गंगा देवी ने ज्यादा पढ़ाई लिखाई नहीं की। चुनावी हलफनामे में भी उन्होंने शैक्षणिक योग्यता में साक्षर लिखा है। इसी बात का कई लोग फायदा उठाते हैं।

पिछली दफा जब नीट पेपर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा था तब पत्रकार ने गंगादेवी से पूछ लिया कि नीट का पेपर क्यों देते हैं?

मैडम ने साफगोई से कहा कि पढ़-लिखकर टीचर बन जाएं इसलिए देते हैं। गंगा देवी ने जो पढ़ाई की वो स्कूल-कॉलेज में नहीं की जाती।

वे किसान की बेटी हैं। खेत-खलिहान, गाय-ढांढे, भैंस-चारा। उनका सरोकार मिट्‌टी से है।

पंचायत चुनाव में प्रचार से फुरसत मिली तो वे भैंस का दूध निकालने पहुंच गईं। अपनी प्रिय भैंस का दूध निकालते हुए वे उससे ठिठोली करने लगीं।

फिर घूमते हुए खेत में पहुंच गईं। पेड़ पौधों की स्थिति संभालने लगी। वहां कोई काम लेकर पहुंचे कार्यकर्ता ने पूछा- मैडम साब, आप ये सब काम भी कर लेते हो?

गंगा देवी ने सरल सा जवाब दिया- सब कर लेती हूं। जन्मजात किसान जो हूं।

बगरू से पूर्व विधायक गंगा देवी भैंस का दूध निकालते हुए।

बगरू से पूर्व विधायक गंगा देवी भैंस का दूध निकालते हुए।

3. नए सरपंच ने तोड़ा पंचायत भवन का ताला

पंचायत के चुनाव हो रहे हैं। पंच-सरपंच के नतीजे हाथों-हाथ आ रहे हैं। सरपंच बने नए नए जनप्रतिनिधियों के रुझान सामने आ रहे हैं।

नागौर की एक ग्राम पंचायत है बाराणी। नए सरपंच हथौड़ा लेकर पंचायत भवन पहुंचे। सरपंच कक्ष पर लगा ताला तोड़ने लगे।

एक बार पंचायत सीरीज का वो सीन याद आ गया जब नए सचिवजी ताला तोड़कर जॉइन करने की फिराक में होते हैं और चाबी प्रधानजी के पास होती है।

यहां मामला उल्टा रहा। चाबी ग्राम सेवक के पास थी। नए सरंपच लादूराम उतावले थे। अपने अधिकारों के बारे में तो जानते ही हैं, साथ ही रील्स बनाना भी उन्हें आता है।

लिहाजा ताला तोड़ने की कार्रवाई को उन्होंने मोबाइल कैमरा में रिकॉर्ड कराया।

बोले- मैं यहां का सरपंच हूं। ये कमरा ग्राम सेवक, बीडीओ, पटवारी और एलडीसी को दहेज में नहीं मिला है। जनता ने जिताकर यहां तक मुझे भेजा है।

चाबी के बारे में पूछा तो सब एक-दूसरे पर टाल रहे थे। मैंने परिसर की सफाई कराई। एक घंटे बाहर बैठा रहा। अब सरपंच होने के नाते ताला तोड़ रहा हूं।

उन्होंने धमकी दी- अधिकारी समय रहते समझ लें। दिमाग में कोई भूल हो तो निकाल दें। मैंने अच्छे अच्छे कलेक्टरों-एसडीएम के छक्के छुड़ा रखे हैं। लादूराम नाम है मेरा। तुम तो चीज ही क्या हो?

बाराणी पंचायत का पता नहीं क्या होगा? लेकिन लगता है कि यहां रील्स खूब बनेंगी।

नागौर की बाराणी ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़ते नए सरपंच लादूराम।

नागौर की बाराणी ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़ते नए सरपंच लादूराम।

4. चलते-चलते..

पैसा तो बहुत लोग कमाते हैं। लेकिन दिल की कमाई कोई-कोई ही करता है।

नागौर जिले के खींवसर इलाके के पांचौड़ी गांव से रामस्वरूप मूंड काम-काज की तलाश में गुजरात पहुंचे। सूरत में उन्होंने कपड़े का काम शुरू किया।

ऊपरवाले की मेहरबानी रही और काम चल निकला। शुरुआत में अच्छे बुरे दिन भी देखे। कर्ज तले दबे भी और उबरे भी।

इस दीपावली रामस्वरूप मूंड ने वो किया जो हर कारोबारी नहीं कर पाता। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को बुलाया। बीस के करीब कर्मचारी थे।

रामस्वरूप के साथ उनकी पत्नी और बिटिया थीं। रामस्वरूपजी ने दिल की बात कर्मचारियों से साझा की। आप लोगों के बिना मैं कुछ नहीं हूं।

आपने हर हाल में मेरा साथ दिया। आपके भरोसे ही यह कारोबार चल रहा है।

उन्होंने एक थाल पर से पर्दा हटाया। दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ और पांच सौ रुपए की गडि्डयों की इमारतें बनी हुई थीं।

उन्होंने सभी नोटों से एक-एक गड्‌डी उठाई और पत्नी के हाथों सभी कर्मचारियों को एक-एक कर नोटों की गडि्डयां बांटनी शुरू कर दीं।

बोले- मेरे पास कोई बड़ा खजाना नहीं है। हम सबने मिलकर जो कमाया है, मैं चाहता हूं कि वो हम सबमें बंटे। कई कर्मचारी आंसू बहाने लगे।

रामस्वरूपजी बोले- ईश्वर करे आप सभी के घर में इन कागज के टुकड़ों के ढेर लगे रहें। आपको कभी कोई कमी नहीं रहे। आपकी दीपावली शुभ हो।

राजस्थान के इस कारोबारी ने दूसरे राज्य में ऐसी दरियादिली दिखाकर प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

गुजरात के सूरत में महादेव कलेक्शन के मालिक नागौर के रामस्वरूप मूंड वर्कर्स को पत्नी के हाथों नोटों की गडि्डयां उपहार में देते हुए।

गुजरात के सूरत में महादेव कलेक्शन के मालिक नागौर के रामस्वरूप मूंड वर्कर्स को पत्नी के हाथों नोटों की गडि्डयां उपहार में देते हुए।

Related Posts

डोटासरा ने गिनाए परिवार के ‘सरकारी कर्मचारी’:चेयरमैन पति का ‘धुरंधर अवतार’; कलमा के बाद अब ‘अजान’
  • November 14, 2026

पीसीसी चीफ डोटासराजी ने चुनावी मंच से परिवार के सरकारी कर्मचारियों की गिनती करा दी। जयपुर के बस्सी नगरपालिका की चेयरमैन के पति का धुरंधर अवतार दिखा। राठौड़जी के कलमा…

Read more

Continue reading
पित्रोदा बोले- मोदी से मेरे निजी रिश्ते राजनीति से अलग:PM हमेशा अपनापन दिखाते हैं, राहुल की तरह मेरा फोन भी टेप हो रहा
  • November 14, 2026

सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के मित्र हैं।  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा– पीएम मोदी से उनके रिश्ते…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे