
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।
नेशनल (NATIONAL)
1.पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो का उद्घाटन किया
- 3 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुणे मेट्रो की करीब ₹21,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- इसमें ₹8,300 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी पुणे मेट्रो की लाइन-3 (पिंक लाइन) का उद्घाटन किया।
- इसमें लगभग 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन महाराष्ट्र के मान से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक जाएगी और इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा।
- इसमें उपयोग होने वाली कुल बिजली जरूरत का लगभग 30% हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण (Phase-II) की भी आधारशिला रखी। दूसरे चरण की अनुमानित लागत लगभग ₹13,500 करोड़ है।
- इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।
- इसका मुख्य उद्देश्य पुणे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना है।

ये लाइन पूरी तरह से महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा संचालित होगी और इसकी 30% बिजली सौर ऊर्जा से पूरी होगी।
2. भारत और अमेरिका के बीच ‘टाइगर ट्राइंफ 2026’ अभ्यास शुरू हुआ
- 2 नवंबर को विशाखापटनम, आंध्र प्रदेश में भारत और अमेरिका के बीच ‘एक्सरसाइज टाइगर ट्राइंफ 2026’ की शुरुआत हुई।
- इसकी अध्यक्षता पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई और के वाइस कमांडर रियर एडमिरल जोकिन जे. मार्टिनेज डी पिनिलोस ने की।
- ये दोनों देशों का एक प्रमुख ट्राई-सर्विस मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास है।
- इसमें भारतीय थल सेना, नौसेना, वायु सेना और अमेरिकी सशस्त्र बल हिस्सा ले रहे हैं।
- इसका उद्देश्य डेटा और कम्युनिकेशन का बेहतर तालमेल और किसी भी तरह के आपदा से निपटने के लिए मैंनेजमेंट को मजबूत करना है।
- इस अभ्यास के दौरान तटीय आपदा राहत और मानवीय अभियानों का संयुक्त पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
- विशाखापटनम भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय है।
- दोनों देश क्वाड (QUAD) सुरक्षा वार्ता के भी सदस्य हैं और इस अभ्यास में अत्याधुनिक नौसैनिक पोत और परिवहन विमान हिस्सा ले रहे हैं।
- यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific Region) में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए है।
- हिंद महासागर में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित मानवीय सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
- टाइगर ट्राइंफ के अलावा भारत और अमेरिका के जॉइंट एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास, ‘वज्र प्रहार’ भी भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होने वाले अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास हैं।

इस अभ्यास का 5वां संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी।
3. सहारा रेगिस्तान में मंगल ग्रह का पत्थर मिला
- 3 नवंबर को सहारा रेगिस्तान में 2022 में मिले करीब 800 ग्राम के गुलाबी रंग के पत्थर के पहचान की जानकारी मिली।
- NASA ने अपनी रिसर्च में ये बताया कि ये गुलाबी पत्थर मंगल ग्रह का है।
- इस जांच में पता चला कि ये चट्टान 4.1 अरब साल से भी ज्यादा पुरानी है।
- इसमें ऐसे खनिज मिले हैं, जो बताते हैं कि मंगल के शुरुआती दौर में उसकी चट्टानों के संपर्क में पानी भी आया था।
- NASA की ये रिसर्च मंगल के पुराने वातावरण को समझने में मदद कर सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, उस समय मंगल आज की तरह ठंडा और सूखा नहीं था।
- इस चट्टान को ‘तेघाजा 001’ नाम दिया गया है। यह माली के तेघाजा नमक मैदान में मिली थी। शुरुआत में वैज्ञानिकों को यह पता नहीं था कि यह पत्थर कहां से आया है।
- इसकी पहचान करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसमें मौजूद ऑक्सीजन के आइसोटोप की जांच की। आइसोटोप एक ही तत्व के अलग-अलग रूप होते हैं।
- जांच में इस पत्थर के आइसोटोप मंगल की चट्टानों से मेल खाते मिले। इसके बाद वैज्ञानिकों ने इसकी बनावट और खनिजों की जांच की।
- इसमें जिरकॉन नाम के छोटे क्रिस्टल मिले। इन क्रिस्टल की मदद से वैज्ञानिकों ने चट्टान की उम्र का पता लगाया।

ये उल्कापिंड 2022 में मिला था, इसे तेघाजा 001 नाम दिया गया है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया
- 3 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया।
- मैक्सवेल ने लिस्ट-A और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से भी संन्यास लिया। उन्होंने इससे पहले जून 2025 में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।
- हालांकि, वे मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग खेलेंगे। टीम के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-28 सीजन तक है। वे IPL में भी खेल सकते हैं।
- मैक्सवेल ने आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2026 में T20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ खेला था। यह ऑस्ट्रेलिया का आखिरी ग्रुप मैच था।
- मैक्सवेल ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 130 T20 इंटरनेशनल मैचों में 2,897 रन बनाए।
- मैक्सवेल इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं।
- भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी T20 इंटरनेशनल में 5 ही शतक दर्ज हैं।

4. स्क्वैश प्लेयर सेंथिलकुमार ने चेक ओपन 2026 जीता
- 3 नवंबर को भारत के स्टार स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने चेक ओपन 2026 पुरुष एकल का खिताब जीता।
- ब्रनो में खेले गए इस PSA कॉपर-लेवल टूर्नामेंट के फाइनल में
- सेंथिलकुमार भारत के टॉप 4 प्लेयर हैं और उन्होंने स्कॉटलैंड के टॉप सीड और दुनिया के 31वें नंबर के प्लेयर ग्रेग लोबन को 3-1 से हराया।
- ये सेंथिलकुमार के करियर का 12वां PSA टूर खिताब और दूसरा ‘PSA कॉपर-लेवल’ (PSA Copper-level) खिताब है।
- सेंथिलकुमार ने इससे पहले अगस्त में बुडापेस्ट ओपन का खिताब भी जीता था और 35,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि जीती थी।
- सितंबर 2026 में एशियन गेम्स 2026 में जोशना चिनप्पा के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।

सेंथिलकुमार 2014 में प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (PSA) से जुड़े और पेशेवर स्क्वैश करियर की शुरुआत की थी।
एग्रीमेंट (Agreement)
5. IIT कानपुर और BIT ने MoU किया
- 3 नवंबर को बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने 5 सालों के लिए MoU साइन किया।
- ये MoU BIT के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना और IIT कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मनींद्र अग्रवाल ने साइन किया।
- इस MoU का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, जॉइंट रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।
- इस MoU के तहत अंडर ग्रेजुएट्स, पोस्ट ग्रेजुएट्स और जॉइंट रिसर्चरस के लिए स्टूडेंट एक्सचेंज और इंटर्नशिप प्रोग्राम करना है।
- इस MoU के तहत दोनों संस्थान मिलकर मास्टर्स और PhD स्टूडेंट्स को ट्रेंड करेंगे और जॉइंट प्रोग्राम भी आयोजित करेंगे।
- दोनों इंस्टीटयूट्स के टीचर्स UG स्टूडेंट्स के थर्ड ईयर और PG के पहले सेमेस्टर से रिसर्च प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन कर सकेंगे।
- इस MoU में स्टूडेंट्स को समर और विंटर इंटर्नशिप, वर्कशॉप, सेमिनार और शॉर्ट कोर्सेज में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
- BIT मेसरा झारखंड के रांची में स्थित है और IIT कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर में है।










