राजस्थान- 6 जिलों में तीन घंटे ही चला सकेंगे पटाखे:केवल दो दिन की छूट; पैकेट पर सर्टिफाइड ग्रीन का QR कोड जरूरी

फाइल फोटो।

दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 6 जिलों में केवल 2 दिन ही पटाखे चलाने की छूट होगी।

छूट भी केवल तीन घंटे के लिए ही मिलेगी। इन जिलों में केवल सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इनके अलावा दूसरे पटाखों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

QR कोड देखकर ही खरीद सकेंगे पटाखे

ग्रीन पटाखों के हर पैकेट पर QR कोड होना जरूरी है। इसे स्कैन करने पर पटाखे के निर्माता, सर्टिफिकेशन और लाइसेंस से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

बिना QR कोड वाले पटाखों की बिक्री नहीं हो सकेगी। पटाखे केवल तय दुकानों से ही बेच सकेंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पटाखे बेचने पर भी रोक रहेगी।

अवैध पटाखों की बिक्री पर होगी कार्रवाई

जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को अवैध पटाखों की बिक्री, स्टॉक और सप्लाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विशेष टीमें बनाई जाएंगी, जो दुकानों और गोदामों की जांच करेंगी।

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले वाहनों की भी चेकिंग होगी। नियम तोड़ने पर पटाखे जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड करेगा निगरानी

राजस्थान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और संबंधित जिला कार्यालय दिवाली के दौरान और इसके बाद रोजाना प्रदूषण के स्तर की जांच करेंगे।

इसकी रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों, दुकानदारों और पटाखा बनाने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई होगी।

Related Posts

बूंदी महोत्सव की शोभायात्रा में दिखेगी राजस्थान की लोक संस्कृति:27 से 29 नवंबर तक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे समाजों के लोग
  • November 19, 2026

बूंदी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने किया मंथन। बूंदी महोत्सव-2026 की शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 से 29 नवंबर…

Read more

Continue reading
इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव:सर्वसम्मति से फैसला; शोभायात्रा के साथ मटकी-कुर्सी दौड़ और शाम को आतिशबाजी होगी
  • November 19, 2026

इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव होगा। इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बूंदी उत्सव समिति की बैठक नगर पालिका सभागार…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान