दीपावली 8 नवंबर को:मान्यताएं: महालक्ष्मी भगवान विष्णु के पैरों के पास बैठी हुई क्यों दिखाई देती हैं?

रविवार, 8 नवंबर को दीपावली है। कार्तिक मास की अमावस्या पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। महालक्ष्मी धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं, जबकि भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं। भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की एक छबि अक्सर दिखाई देती है, जिसमें लक्ष्मी जी श्रीहरि के चरणों के पास बैठी हुई हैं। पौराणिक मान्यता के आधार पर जानिए यह तस्वीर क्या संदेश देती है…

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार और रक्षक हैं, वे पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। श्रीहरि ने समय-समय पर कई अवतार लिए हैं और सभी अवतारों से संदेश दिया है कि धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्चा पुरुषार्थ है।

भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की तस्वीर की मान्यता

लक्ष्मी-विष्णु की इस मुद्रा में जीवन प्रबंधन के कई सूत्र छिपे हैं। इन सूत्रों को जीवन में अपनाने से हमारी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी दिखाई देती हैं, यह मुद्रा हमें संदेश देती है कि धन उसी के पास आता है जो भगवान विष्णु की तरह नि:स्वार्थ भाव से कर्म करता है, हमेशा धर्म का साथ देता है।

जो व्यक्ति सच्चा पुरुषार्थी है, उसके पास महालक्ष्मी स्वयं चलकर आती हैं यानी उस व्यक्ति को जीवन में धन, सुख-सुविधाएं, मान-सम्मान सब कुछ मिलता है।

विष्णु जी निर्मोही माने जाते हैं, उन्हें किसी चीज से मोह नहीं है। वे अपने कार्य में निष्ठा रखते हैं और सृष्टि की भलाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी तरह, मनुष्य को भी धन का सेवक बनने के बजाय, धन को साधन के रूप में अपनाना चाहिए।

धन का अहंकार न करें

इस चित्र में लक्ष्मी यानी धन विष्णु यानी पुरुषार्थी के चरणों के पास दिखाया जाता है। इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति को धन का अहंकार नहीं करना चाहिए यानी धन को अपने सिर पर जगह नहीं देनी चाहिए।

जब कोई व्यक्ति धन को ही सबकुछ मान लेता है, उसकी बुद्धि में धन जगह बना लेता है, तो वह अहंकारी हो जाता है। अहंकारी व्यक्ति विनाश की ओर तेजी से बढ़ता है। इसलिए धन को अपने दिमाग में जगह नहीं देनी चाहिए।

दिमाग में सत्कर्म, विनम्रता और धर्म को जगह देनी चाहिए। जब धन को विनम्रता से स्वीकार किया जाता है, उसका इस्तेमाल धर्म, सेवा और सत्कर्मों में किया जाता है, तब वह हमारे पास लंबे समय तक टिका रहता है।

भाग्य से ज्यादा कर्म महत्वपूर्ण है

यह चित्र सीख देता है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो। अगर कोई व्यक्ति केवल भाग्य के भरोसे बैठा रहेगा और कर्म ही नहीं करेगा, तो महालक्ष्मी उसके पास स्थाई रूप से नहीं आ सकतीं। लक्ष्मी वहां वास करती हैं, जहां श्रम धर्म के साथ कार्य किया जाता है।

Related Posts

बूंदी महोत्सव की शोभायात्रा में दिखेगी राजस्थान की लोक संस्कृति:27 से 29 नवंबर तक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे समाजों के लोग
  • November 19, 2026

बूंदी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने किया मंथन। बूंदी महोत्सव-2026 की शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 से 29 नवंबर…

Read more

Continue reading
इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव:सर्वसम्मति से फैसला; शोभायात्रा के साथ मटकी-कुर्सी दौड़ और शाम को आतिशबाजी होगी
  • November 19, 2026

इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव होगा। इंद्रगढ़ में 27 नवंबर को बूंदी उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर बूंदी उत्सव समिति की बैठक नगर पालिका सभागार…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान