धनतेरस 6 और 7 को, खरीदारी के दो शुभ दिन:पूजा और शॉपिंग के महूर्त भी ज्यादा; धनिया-झाड़ू खरीदने का महत्व जानिए

दिवाली की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो खुश हो जाइए क्योंकि इस बार खरीदारी के लिए शुभ मानी जाने वाली धनतेरस दो दिन रहेगी। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर सुबह 10:47 बजे तक है।

अब जरा पूजा-पाठ की बात कर लेते हैं। लक्ष्मी-कुबेर पूजा और यम के लिए दीपदान 6 नवंबर की शाम को होंगे। वैसे तो शॉपिंग कभी भी कर सकते हैं, लेकिन शुभ मुहूर्त जानना चाहें, तो नीचे ग्राफिक्स में देख लीजिए…

सोना-चांदी के साथ धनिया-झाड़ू खरीदना भी शुभ

बात खरीदारी की हो रही है, तो जान लीजिए कि धनतेरस पर सोने-चांदी के गहने-सिक्के लेना तो मंगलकारी माना ही जाता है, लेकिन इस दिन खड़ा धनिया और झाड़ू खरीदने का भी खास महत्व है।

व्यापारी दिवाली से नया कारोबारी साल मानते हैं। इसीलिए, अगले पूरे साल का हिसाब-किताब रखने के लिए इसी दिन नए बहीखाते खरीदने की परंपरा है।

लक्ष्मी के 7 प्रतीक, सभी को पूजने की मान्यता

श्रीमद्भागवत महापुराण में समुद्र मंथन की कथा है। देवताओं और असुरों ने अमृत के लिए क्षीरसागर का मंथन किया। इससे पहले सुरभि गाय, उच्चैःश्रवा घोड़ा, चार दांतों वाला ऐरावत हाथी, कौस्तुभ और पद्मराग मणि, पारिजात और अप्सराएं निकलीं। इसके बाद देवी लक्ष्मी प्रकट हुईं।

लक्ष्मी के प्रकट होने पर इंद्र ने उनके लिए आसन दिया। नदियां सोने के कलशों में जल लेकर आईं। ऋषियों ने वैदिक मंत्रों के साथ उनका अभिषेक किया और दिशाओं के हाथियों ने भी देवी को स्नान कराया। इसके बाद लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपना पति चुना।

200 साल पहले धनतेरस पर सिक्कों की पूजा

ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने 1832 में अपनी पुस्तक एनल्स एंड एंटिक्विटीज ऑफ राजस्थान में लिखा है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर लोग सिक्कों को देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानकर पूजते थे। यह परंपरा खासतौर से व्यापारी समुदाय में प्रचलित थी। टॉड ने 1818 से 1822 के बीच राजपूताना परंपराओं का अध्ययन किया था। इससे पता चलता है कि करीब दो सदी पहले भी धनतेरस पर धन की पूजा महत्वपूर्ण थी।

Related Posts

छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज:बिहार में 10 हजार से ज्यादा घाटों पर डूबते सूरज की पूजा होगी; 50 लाख प्रवासी घर लौटे
  • November 15, 2026

महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी आज अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूरज) को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर छठ व्रती पहला अर्घ्य देंगी। राजधानी पटना…

Read more

Continue reading
4 घंटे तक युवकों ने एक-दूसरे पर फेंके पटाखे:कुछ युवक झुलसे, पुलिस और दमकल मौके पर रहे मौजूद
  • November 11, 2026

दीपावली के बाद सोमवार रात गढ़चौक से मालदेव चौक तक चला आतिशबाजी का दौर। दीपावली के बाद नैनवां के मुख्य बाजार में सोमवार रात युवकों की आतिशबाजी ने करीब चार…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे