‘लेक्चर देते-देते हाथ पकड़ लेते, घर पर दिखाई अश्लील क्लिप‘:JNU प्रोफेसर पर केस, कहते थे- हैंडसम हूं इसलिए आरोप लगे

मई 2026 का पहला हफ्ता। JNU के सोशल साइंस डिपार्टमेंट में एक रूटीन क्लास जल्दी खत्म हो गई। जाते-जाते प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने कहा कि वाइवा से पहले किसी का कोई सवाल या डाउट हो, तो घर आकर बात कर सकता है। सर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘We will have fun study session.‘

JNU में उन्हीं के डिपार्टमेंट की एक स्टूडेंट के मुताबिक, घर पर ऐसी क्लासेज हमेशा होती थीं। इसमें आने वाले लड़कों को घर जाने को कह दिया जाता, लेकिन 6-7 लड़कियां वहीं रुकती थीं। सर के व्यवहार की चर्चा पहले भी होती रही है, लेकिन कोई सामने नहीं आता था। जब पहली बार एक लड़की ने खुलकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, तो दूसरी छात्राओं को भी हिम्मत मिली।

प्रोफेसर बिमोल के खिलाफ 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और अनुचित बर्ताव की शिकायतें की हैं। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी ने जांच में कई आरोप सही पाए। 9 अक्टूबर को उन्हें बर्खास्त किया और 11 अक्टूबर को FIR दर्ज हुई। हालांकि, छात्र बताते हैं कि प्रोफेसर अक्सर कहते थे, ‘मैं हैंडसम हूं, इसलिए ऐसे आरोप लगते हैं।’

9 अक्टूबर को प्रोफेसर बिमोल की सेवा बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 नवंबर को इस पर रोक लगा दी।

9 अक्टूबर को प्रोफेसर बिमोल की सेवा बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 नवंबर को इस पर रोक लगा दी।

मामले को लेकर हमने यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स से बात की। हमारे हाथ में यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी की जांच रिपोर्ट भी लगी है। पढ़िए पूरी खबर….

’सर लेक्चर देते-देते हाथ पकड़ लेते, क्लास में डांट-घर पर आसान वाइवा

सोशल साइंस डिपार्टमेंट की एक छात्रा बताती हैं, ‘मई में हुई क्लास में मैं भी थी। पहली बार प्रोफेसर बिमोल के घर गई थी। हम 10-12 लड़के-लड़कियां थे। उनमें से कुछ पहले भी सर के घर जा चुके थे। शुरू में बातचीत नार्मल रही। सब्जेक्ट रिलेटेड डाउट्स पर बात हुई। धीरे-धीरे बातचीत पर्सनल होने लगी। वो घर परिवार और फैमिली बैकग्राउंड पूछने लगे। पहले लगा कि वो हमें सहज महसूस कराना चाहते हैं। फिर ये सब जरूरत से ज्यादा हो गया। वो लेक्चर देते हुए कभी भी आकर हमारा हाथ पकड़ लेते थे।’

उन्हीं के डिपार्टमेंट की एक और स्टूडेंट ने बताया, ’प्रोफेसर क्लास के अलावा घर पर भी वाइवा लेते थे। 6 मई को भी उन्होंने बुलाया था। क्लास में उनका बर्ताव खराब रहता था। पूरी क्लास के सामने डांटते और कहते- ‘टिश्यू लाऊं, इसकी जरूरत तो नहीं पड़ेगी?’ लेकिन घर पर वाइवा आसानी से हो जाता था। लगता ही नहीं था कि ये वही हैं, जो क्लास में थे?’

’क्लास के लिए भी कई बार घर बुलाया, जो कई बार सिर्फ 5 मिनट चलती थी। रॉन्ग टाइम या अभी कुछ काम आ गया का बहाना बनाकर वो हमें वापस भेज देते थे। जबकि कुछ लड़कियां वहीं रुक जाती थीं। हमें लगता था कि वो प्रोफेसर्स की चहेती हैं। बाद में मामला सामने आने के बाद सच पता चला।’

क्या आप पर भी उन्होंने कोई निजी टिप्पणी की? इस पर छात्रा ने कहा, ’नहीं, मेरी कभी उनसे इतनी करीबी नहीं रही।’ क्या कभी आपको अप्रोच किया? इस पर वे कहती हैं, ’नहीं, कभी सामने से कुछ नहीं कहा। वे कई बार कहते थे कि तुम्हारे सीनियर्स से मेरे काफी क्लोज रिलेशन हैं। हम अब भी साथ ड्रिंक करते हैं। ये एक तरह का इनडायरेक्ट इन्विटेशन था।’

’प्रोजेक्टर पर दिखाई सेक्शुअल कंटेट वाली क्लिप’

एक छात्र के मुताबिक, प्रोफेसर अक्सर पॉपुलर कल्चर और सिनेमा के उदाहरण देकर पढ़ाते थे। कई बार क्लास में फिल्में भी दिखाईं। एक बार उन्होंने सब्जेक्ट के नाम पर ऐसी क्लिप दिखाई कि सब असहज हो गए थे। उस क्लास में मैं भी था। एक लड़के के तौर पर मैं असहज था, तो लड़कियों का क्या हाल हुआ होगा।‘

छात्र ने बताया, ‘फिल्म दिखाने से पहले वो बोले थे कि विजुअल्स का दिमाग पर ज्यादा असर होता है। जो मैं वर्बल लेक्चर दूंगा, उसे प्रोजेक्टर पर देखो। सारी क्लिप्स में सेक्शुअल कंटेट थे। ये सॉफ्ट पोर्न से बढ़कर था। क्लास के कुछ छात्र असहज थे, कुछ हंस रहे थे। हूटिंग भी हुई थी।’

वाइवा के दो हफ्ते बाद इंटरनल कमेटी से शिकायत

JNU की एक स्टूडेंट के मुताबिक, ‘सर पर पहले भी स्टूडेंट्स के बीच अश्लील बातें करने का आरोप लगता रहा है। 2025 में भी दो-तीन बार आरोप लगे थे, लेकिन तब ये बातें स्टूडेंट्स के बीच ही रह गईं। उनके किस्से हमारे गॉसिप का हिस्सा थे। हम जब फर्स्ट ईयर में थे, तो सीनियर्स उनके किस्से बताते थे। हमे पता तो था कि ये हमारे साथ भी हो सकता है। यही हुआ भी।’

’जब हमारे अनऑफिशियल स्टूडेंट्स ग्रुप में क्लास की एक लड़की ने मैसेज किया कि बिमोल सर वियर्ड बिहेव करते हैं। तब कई स्टूडेंट्स सामने आए। वाइवा के दो हफ्ते बाद 18 मई को स्टूडेंट्स ने इंटरनल कमेटी को लिखित शिकायत दी।’

दैनिक भास्कर को ग्रुप के वॉट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिसमें एक लड़की कह रही है, ’मुझे नहीं पता कि इस पर सपोर्ट मिलेगा या नहीं, लेकिन वाइवा के दौरान बिमोल सर का हाथ छूने के लिए कहना और ये पूछना कि क्विकी क्या होता है, बेहद आपत्तिजनक है।’ यहां क्विकी से मतलब जल्दी में की गई सेक्शुअल एक्टिविटीज हैं।

स्टूडेंट्स के अनऑफिशियल चैट ग्रुप का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक लड़की ने पहली बार प्रोफेसर बिमोल के व्यवहार का विरोध किया था।

स्टूडेंट्स के अनऑफिशियल चैट ग्रुप का स्क्रीनशॉट, जिसमें एक लड़की ने पहली बार प्रोफेसर बिमोल के व्यवहार का विरोध किया था।

लड़की इसी मैसेज में आगे लिखती है, ‘इस बारे में बात होनी चाहिए, खासकर इसलिए कि लोग अब ऐसे अनुभव खुलकर साझा कर रहे हैं। अगर लोग सहज नहीं भी हैं, तो भी कम-से-कम क्लास के ग्रुप में इस पर बात होनी चाहिए।‘

ग्रुप के कई छात्रों ने उसकी चैट्स पर जवाब दिया। करीब 13 स्टूडेंट्स ने उसकी बात का समर्थन करते हुए इमोजी रिएक्ट भी किया।

ग्रुप के कई छात्रों ने उसकी चैट्स पर जवाब दिया। करीब 13 स्टूडेंट्स ने उसकी बात का समर्थन करते हुए इमोजी रिएक्ट भी किया।

इंटरनल कमेटी की जांच रिपोर्ट… दैनिक भास्कर को मिली इंटरनल कमेटी की जांच रिपोर्ट में 9 आरोपों से जुड़ी फाइंडिंग्स मिली हैं।

1. छात्राओं से डेटिंग हिस्ट्री पूछने का आरोप प्रोफेसर क्लास में छात्राओं से उनकी निजी जिंदगी और डेटिंग हिस्ट्री के बारे में पूछते थे। एक बार उन्होंने पूछा कि वैलेंटाइन डे पर क्या किया था। कमेटी की जांच में पता चला कि प्रोफेसर ऐसे ही निजी सवाल पूछते थे, जिनका पढ़ाई से कोई संबंध नहीं था।

2. बॉयफ्रेंड के साथ क्या करती हो, अफेयर पर क्या राय है?

2. बॉयफ्रेंड के साथ क्या करती हो, अफेयर पर क्या राय है? शिकायत में कहा गया कि प्रोफेसर वाइवा के दौरान छात्राओं से पूछते थे कि उनका बॉयफ्रेंड है या नहीं। वे उसके साथ क्या करती हैं, अफेयर के बारे में उनकी क्या राय है। वो अलग-अलग उम्र के लोगों के रिश्तों को कैसे देखती हैं। जांच में ये सब पूछे जाने की पुष्टि भी हुई। कमेटी ने कहा कि इस तरह के सवालों से क्लास का माहौल डराने वाला, अपमानजनक और असहज बन सकता था।

JNU की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में प्रोफेसर बिमोल के बर्ताव को गलत पाया गया।

JNU की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट में प्रोफेसर बिमोल के बर्ताव को गलत पाया गया।

3. अनौपचारिक संबंधों का जिक्र शिकायत में कहा गया कि प्रोफेसर अपनी पूर्व छात्राओं के साथ औपचारिक रिश्तों से आगे बढ़कर निजी दोस्ती रखते थे। प्रोफेसर ने पूर्व छात्राओं के साथ अंतरंग संबंधों का खुद जिक्र किया था। ये शिकायत में भी दर्ज है, जिसे कमेटी ने अनुचित व्यवहार माना।

इंटरनल कमेटी की जांच में इसके भी सबूत मिले कि प्रोफेसर छात्राओं का हाथ पकड़ने और उनके साथ फिजिकल कॉन्टैक्ट बनाने के लिए कहता था।

इंटरनल कमेटी की जांच में इसके भी सबूत मिले कि प्रोफेसर छात्राओं का हाथ पकड़ने और उनके साथ फिजिकल कॉन्टैक्ट बनाने के लिए कहता था।

4. रात 11:40 बजे तक घर पर छात्रा का वाइवा शिकायत में कहा गया कि प्रोफेसर कुछ स्टूडेंट्स का वाइवा यूनिवर्सिटी में और कुछ का घर पर लेते थे। इनकी टाइमिंग अलग-अलग रहती थी। कुछ पांच मिनट के होते थे, जबकि कुछ 30 मिनट से एक घंटे तक चलते थे। इसमें कई बार तीसरा व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था।

एक छात्रा का वाइवा रात 11:40 बजे तक चलने का आरोप भी लगा। कमेटी ने पाया कि वाइवा अलग-अलग जगह और हालात में लिए गए। उनकी अवधि में भी काफी अंतर था। इससे शिक्षक-छात्र के रिश्ते की मर्यादा पर भी सवाल उठते हैं।

JNU की इंटरनल कमेटी की इसी रिपोर्ट के बाद प्रोफेसर बिमोल की सेवा बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया था।

JNU की इंटरनल कमेटी की इसी रिपोर्ट के बाद प्रोफेसर बिमोल की सेवा बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया था।

दो महीने बाद एक्शन में आई ICC, जांच पर उठ रहे सवाल JNU की इंटरनल कमेटी पर मामले में लापरवाही और जानबूझकर इसे कई महीनों तक दबाने के आरोप लग रहे हैं। एक प्रोफेसर ने नाम न छापने के शर्त पर बताया, ‘बिमल के बारे में कई साल से पता था, लेकिन जब तक छात्र आगे न आएं, कोई कुछ नहीं कर सकता था।’

‘मई में करीब 18 लड़के-लड़कियां सामने आए थे। दो या तीन लड़कियां पीछे हट गईं। 15 ने शिकायत की, जिसमें 3 लड़के भी शामिल हैं। नियम के अनुसार 90 दिन में जांच पूरी हो जानी चाहिए, लेकिन शुरुआती दो महीने ICC ने कुछ नहीं किया।‘

दो महीने क्यों कुछ नहीं किया? क्या प्रोफेसर सांसद हैं, इसलिए मामला ठंडे बस्ते में डाला जा रहा था?

प्रोफेसर ने बताया, ‘शिकायत के बाद डेढ़ महीने का सेमेस्टर ब्रेक था। जब स्टूडेंट्स वापस आए और कमेटी से जवाब मांगा, तब जांच शुरू हुई। लड़कियों के पास चैट्स और वीडियोज जैसे सबूत थे। सितंबर में वॉट्सएप चैट्स लीक हुए, तब कमेटी ने अचानक रिपोर्ट जारी कर दी।

रिपोर्ट क्यों रोकी जा रही थी। फाइंडिंग की कॉपी भी स्टूडेंट्स को नहीं भेजी गई? इस पर प्रोफेसर कहते हैं,

QuoteImage

JNU में बिमोल जैसे कई सेक्शुअली फ्रस्टेड हैं। जब से इंटरनल कमेटी बनी है, तब से यौन उत्पीड़न की 150 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। ज्यादातर शिकायतें स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे के खिलाफ की हैं, लेकिन कई प्रोफेसर और स्टाफ के खिलाफ भी हैं।QuoteImage

‘सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि जब यूनिवर्सिटी में GSCASH (जेंडर सेंसिटाइजेशन कमिटी अगेंस्ट सेक्सुअल हॉरेसमेंट) जैसी बॉडी थी, जो सही काम कर रही थी, तब ICC क्यों लाया गया। नियम है कि यूनिवर्सिटी में पहले से कोई वर्किंग बॉडी है, तो ICC जरूरी नहीं है।‘

प्रोफेसर बिमोल ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है प्रोफेसर बिमोल ने सभी आरोप खारिज किए हैं। उन्होंने इसे अपने खिलाफ ‘विच हंट’ यानी निशाना बनाकर की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने इंटरनल कमेटी से फेवर मिलने की बात खारिज करते हुए उसी की जांच पर सवाल उठाए हैं।

बिमोल ने मीडिया में दिए बयान में कहा, ‘अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब मैंने 31 मई को दिया, लेकिन मेरा पक्ष रिकॉर्ड किए बिना मुझे बर्खास्त कर दिया गया। मुझे इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट और बर्खास्तगी का आदेश भी समय पर नहीं दिया गया। जबकि उसमें मैं भी एक पार्टी था।‘

हमने आरोपों पर प्रोफेसर बिमोल कॉल का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। केस और विश्वविद्यालय के जांच के तरीकों को समझने के लिए JNU के VC को भी कॉल और मैसेज किया, उनकी तरफ से भी जवाब नहीं आया।

Related Posts

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी
  • November 21, 2026

बूंदी में शादियों और बारातों में बच्चों से काम करवाने पर बाल कल्याण समिति ने दी कार्रवाई की चेतावनी। बूंदी में शादी-विवाह और बारातों में बच्चों से लाइट उठवाने, खाना…

Read more

Continue reading
गुहाटा में जमीन विवाद में दो मौतों से भड़का आक्रोश:हाईवे पर लगाया जाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
  • November 21, 2026

गुहाटा गांव में पैतृक जमीन के विवाद में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने देईखेड़ा थाने के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली