सूखी जमीन पर सरकारी-टीचर का प्रयोग, सालाना कमाई लाखों में:बीज बदलने से बदली फसल की क्वालिटी, देशभर में तेल की डिमांड

सरकारी टीचर नौकरी के साथ डार्क जोन में खेती कर रहे हैं। जहां जमीन में पानी 800 फीट से भी नीचे चला गया। उन्होंने कम पानी में होने वाली अरंडी की फसल को कमाई का जरिया बनाया

एक रोग के कारण खड़ी फसलें सूखकर खराब होने लगी तो कई सालों तक खेत खाली पड़े रहे। पिछले साल बीज बदलकर 22 बीघा में खेती की तो करीब 9 लाख की इनकम हुई। अच्छे मुनाफे को देखते हुए इस बार खेती का रकबा बढ़ाकर 40 बीघा कर दिया।

किसान का कहना है- नकदी फसलों की तरह बुवाई के 2 महीने बाद ही कमाई शुरू हो जाती है, जो साल भर चलती है। अगर किसान को अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो पके हुए गुच्छों की कटिंग करके बाजार में बेच सकता है।

म्हारे देश की खेती में इस बार बात जोधपुर के किसान की

किशन सिंह लंबे समय से अरंडी की खेती कर रहे हैं। पिछले साल 22 बीघा में खेती करके करीब 12 लाख रुपए की कमाई की।

किशन सिंह लंबे समय से अरंडी की खेती कर रहे हैं। पिछले साल 22 बीघा में खेती करके करीब 12 लाख रुपए की कमाई की।

तिंवरी तहसील के चंडालिया गांव के किशन सिंह (29) सरकारी टीचर हैं। 2023 में ग्रेड सेकंड टीचर के पद पर सिलेक्ट हुए। नौकरी के साथ खेती में भी एक्टिव हैं।

किशन सिंह के पिता सोहन सिंह (64) पिछले 40 साल से अरंडी की खेती कर रहे हैं। परिवार के पास कुल 64 बीघा जमीन है। अच्छी पैदावार और मुनाफे के कारण इस बार रकबा 22 बीघा से बढ़ाकर 40 बीघा कर दिया है।

डार्क जोन में खेती करना चुनौती

किशन सिंह बताते हैं – जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में कम बारिश के कारण खेती करना चुनौती बन गया है। जमीन में पानी का स्तर भी लगातार नीचे जा रहा है।

परदादा के समय करीब 80 साल पहले जमीन में 15 से 30 फीट पर पानी मिल जाता था। 1967 तक कुई की खुदाई करवाकर इसे करीब 57 फीट तक गहरा किया गया। इसके बाद पानी की समस्या बढ़ती गई।

अरंडी की फसल में 15 दिन में एक बार सिंचाई की जरूरत होती है। पिछले साल अच्छा मुनाफा मिलने पर इस बार खेती का रकबा बढ़ाकर 40 बीघा कर दिया।

अरंडी की फसल में 15 दिन में एक बार सिंचाई की जरूरत होती है। पिछले साल अच्छा मुनाफा मिलने पर इस बार खेती का रकबा बढ़ाकर 40 बीघा कर दिया।

800 फीट से ज्यादा की गहराई पर मिल रहा पानी

करीब 43 साल पहले पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कुएं में ही 100 फीट गहराई का बोरवेल करवाना पड़ा। 1996 तक बोरवेल की गहराई बढ़ाकर करीब 210 फीट करनी पड़ी। इस स्तर पर भी भूजल कम हो गया।

इसके बाद 1996 में अलग से 320 फीट गहरा बोरवेल करवाया गया। उस समय इससे एक साथ 50 फव्वारे चल जाते थे। बाद में इस बोरवेल का पानी भी कम होने लगा।

इसके बाद 2007 में दूसरा बोरवेल करवाया गया, जिसमें करीब 450 फीट की गहराई पर पानी मिला। इसकी खुदाई आगे बढ़ाकर 800 फीट तक करवाई गई। अब इस पानी में खारापन आने लगा है, लेकिन हल्के खारे पानी से अरंडी के पौधों को नुकसान नहीं होता।

अरंडी को 15 दिन में एक सिंचाई की जरूरत

अरंडी को दूसरी कई फसलों के मुकाबले कम पानी की जरूरत होती है। 15 दिन में एक बार सिंचाई करनी होती है। करीब 10 साल पहले अरंडी की फसल में ऊब सूख रोग के कारण किसानों का इस खेती से भरोसा कम हो गया था। कई किसानों ने इसका रकबा घटा दिया था। अब बीमारी को सहन करने वाली वैरायटी आने और अच्छे भाव मिलने से किसान फिर अरंडी की खेती की तरफ लौट रहे हैं।

जैविक तरीके से खेती में ज्यादा फायदा

किशन सिंह बताते हैं- दोमट और काली मिट्टी में अरंडी की पैदावार अच्छी होती है। हम लंबे समय से जैविक तरीके से खेती कर रहे हैं। खेत में गाय और बकरी के गोबर से तैयार खाद का इस्तेमाल करते हैं।

अरंडी की बुवाई के लिए प्रति बीघा करीब 1 किलो बीज की जरूरत होती है। बाजार में अरंडी का बीज करीब 500 से 600 रुपए किलो तक मिलता है। इस बार खेत में अरंडी की तीन वैरायटी लगाई हैं, ताकि होने संभावित नुकसान से बचा जा सके।

सबसे ज्यादा माइको-419 वैरायटी लगाई है, जो ऊब सूख बीमारी को सहन करने वाली वैरायटी है। यह बीज बाजार में करीब 570 रुपए प्रति किलो तक मिलता है।

अरंडी की बुवाई के करीब 70 दिन बाद कटिंग शुरू हो जाती है, जो सालभर चलती है।

अरंडी की बुवाई के करीब 70 दिन बाद कटिंग शुरू हो जाती है, जो सालभर चलती है।

अगेती फसल से फायदा, साल में 6 बार कटिंग

किशन सिंह बताते हैं – अरंडी का पौधा करीब एक साल तक चलता है। बुवाई के लगभग 70 से 80 दिन बाद पहली कटाई शुरू हो जाती है। इस दौरान पौधे के ऊपरी हिस्से की कटिंग करनी चाहिए, इससे फुटाव बढ़ता है और लंबाई बढ़ने के बजाय साइड में भी फैलता है। इससे गुच्छों की कटाई करने में आसानी रहती है।

पहली कटिंग के बाद हर 15 से 20 दिन में पौधे पर नए गुच्छे तैयार हो जाते हैं। सालभर में कम से कम 6 से 7 बार कटाई होती है। कटिंग के बाद गुच्छों को धूप में सुखाया जाता है। फिर मशीन से प्रोसेस करके बीज अलग किए जाते हैं।

सर्दी के बाद उत्पादन हो जाता है दोगुना

अरंडी का पौधा पाला सहन नहीं कर सकता है, मई-जून में अगेती बुवाई करना फायदेमंद रहता है। अब तक दो कटाई हो चुकी है, अब कटाई चल रही है।

सर्दी के बाद पौधों की कटिंग करनी चाहिए, इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और फुटाव होता है। इसके बाद उत्पादन दोगुना हो जाता है।

किशन सिंह बताते हैं- अरंडी की खेती में ऊब सूख रोग सबसे बड़ी समस्या है। इस बीमारी में पौधा धीरे-धीरे सूखकर खत्म हो जाता है। इसके अलावा रस चूसने वाले कीट और मेला भी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।

किसान किशन सिंह ने बताया हैं- एक बीघा में अरंडी की खेती पर 11 क्विंटल तक उत्पादन होता है।

किसान किशन सिंह ने बताया हैं- एक बीघा में अरंडी की खेती पर 11 क्विंटल तक उत्पादन होता है।

एक बीघा से 50 हजार रुपए तक इनकम

किशन सिंह बताते हैं- अरंडी की खेती में मजदूरी का खर्च दूसरी कई फसलों के मुकाबले कम रहता है। पिछले साल 22 बीघा में अरंडी की खेती की थी। इसमें 244 बोरी उत्पादन हुआ था। एक बोरी में 80 किलो के हिसाब से कुल 19 हजार 520 किलो अरंडी पैदा हुई। इससे करीब 12 लाख रुपए की आमदनी हुई थी।

इस फसल में बीज पर करीब 20 हजार रुपए, खाद पर डेढ़ लाख रुपए, एक अन्य बीज मद पर 15 हजार रुपए, मजदूरी पर 1 से सवा लाख रुपए और मशीनरी की सफाई पर करीब 30 हजार रुपए खर्च हुए। कुल खर्च करीब 3 से 3.25 लाख रुपए आया। सभी खर्च निकालने के बाद करीब 8.75 से 9 लाख रुपए की शुद्ध बचत हुई।

बाजार में 5,500 से 8,900 रुपए प्रति क्विंटल भाव

किशन सिंह बताते हैं – पिछले साल अरंडी का भाव सीजन की शुरुआत में करीब 5,500 रुपए प्रति क्विंटल था। सीजन के आखिरी समय तक यह बढ़कर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था।

इस बार शुरुआत से ही पिछले साल के मुकाबले करीब 2 हजार रुपए ज्यादा भाव मिल रहा है। फिलहाल बाजार में करीब 8,500 रुपए प्रति क्विंटल भाव चल रहा है। इस साल एक बार भाव 8,900 रुपए प्रति क्विंटल तक भी पहुंच गया था।

Related Posts

15 सूखाग्रस्त जिलों के लिए 9321 करोड़ का विशेष पैकेज:बारिश की कमी से बने अकाल के हालात; सीएम ने दिए पानी की व्यवस्था के निर्देश
  • November 14, 2026

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों की 87 सूखाग्रस्त तहसीलों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने इन जिलों के लिए 9 हजार 321 करोड़ रुपए…

Read more

Continue reading
MBA किसान ने खेत में बोया ’12 करोड़ का सपना’:कभी जमीन पर जमती थी नमक की परत, अब मूंगफली से 5 लाख की इनकम
  • November 13, 2026

सांभर झील के पास खेत में कुएं का पानी इतना खारा था कि सिंचाई के बाद जमीन पर नमक की सफेद परत जम जाती थी। बारिश के सीजन के अलावा…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे