MBA किसान ने खेत में बोया ’12 करोड़ का सपना’:कभी जमीन पर जमती थी नमक की परत, अब मूंगफली से 5 लाख की इनकम

सांभर झील के पास खेत में कुएं का पानी इतना खारा था कि सिंचाई के बाद जमीन पर नमक की सफेद परत जम जाती थी। बारिश के सीजन के अलावा केवल सरसों की फसल हो पाती थी। परिवार ने इसे ही किस्मत मान लिया था। खर्च चलाने के लिए पिता को सांभर झील में नमक भरने का काम करना पड़ा।

कोरोना काल में वाटर टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा तो 20 फीट की गहराई पर मीठा पानी निकल आया। MBA युवा ने प्राइवेट जॉब के साथ खेती की नई शुरुआत की। दो साल पहले पहली बार मूंगफली की फसल लगाई।

अखबार में खबर पढ़कर सफेद चंदन लगाने का आइडिया आया। 3 बीघा जमीन में सफेद चंदन के 300 पौधे लगाए हैं। अनुमान है कि इनसे 15 साल बाद करीब 12 करोड़ रुपए की कमाई होगी। किसान इसे रिटायरमेंट से पहले लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के तौर पर देख रहे हैं।

म्हारे देस की खेती में इस बार बात जयपुर के किसान की.

किसान गणेश लाल पिछले 6 साल से नौकरी के साथ एक्टिव होकर खेती कर रहे हैं।

किसान गणेश लाल पिछले 6 साल से नौकरी के साथ एक्टिव होकर खेती कर रहे हैं।

जयपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर सांभर के नागौरपुरा गांव के रहने वाले गणेश लाल (40) एजुकेशन फील्ड से जुड़े हैं। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। 18 साल की उम्र में शादी होने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ीं। जमीन थी, लेकिन पानी खारा होने से खेती संभव नहीं थी।

गांव में कमाई का जरिया नहीं दिखा तो शहर का रुख किया। वहां पढ़ाई के साथ मजदूरी भी की। एजुकेशन सेक्टर में अनुभव बढ़ाया और 2018 में MBA किया। समय के साथ परिवार भी शहर में शिफ्ट हो गया। रहन-सहन बदल गया, लेकिन मन गांव से बाहर नहीं निकल पाया।

खारे पानी को किस्मत मानकर छोड़ दी थी खेती

गणेश लाल बताते हैं- खेत से करीब आधा किलोमीटर दूर सांभर झील है। झील पास होने के कारण वे मानते थे कि यहां जमीन में पानी खारा ही मिलेगा।

कुएं में आज भी करीब 15 फीट पर पानी है, लेकिन वह खारा है। पहले इस पानी से केवल सरसों और जौ की फसल ही हो पाती थी। बारिश के मौसम में बाजरे जैसी फसलें होती थीं।

खारे पानी से सिंचाई करने पर खेत की जमीन पर नमक की सफेद परत जम जाती थी। परिवार बारिश और सर्दी में सरसों की फसल पर निर्भर था। इसके साथ पिता भागीरथ (64) को घर का खर्च चलाने के लिए सांभर झील में नमक भरने का काम भी करना पड़ा।

किसान गणेश लाल बताते हैं कि अभी 3 बीघा में सफेद चंदन के करीब 300 पौधे लगाए हैं। करीब 15 साल में पौधे मैच्योर हो जाएंगे।

किसान गणेश लाल बताते हैं कि अभी 3 बीघा में सफेद चंदन के करीब 300 पौधे लगाए हैं। करीब 15 साल में पौधे मैच्योर हो जाएंगे।

20 फीट पर मीठा पानी मिला तो खेती की उम्मीद जगी

गणेश बताते हैं- कोरोना काल में वाटर टैंक बनाने के लिए जमीन में गड्ढा खोदा गया। इस दौरान करीब 20 फीट पर मीठा पानी निकल आया। इससे खेती से कमाई की उम्मीद जगी।

साल 2020 में मीठा पानी मिलने के बाद खेती को नए तरीके से करने की योजना बनाई। अब 40 बीघा जमीन में बारिश की फसलों के साथ सीजन के हिसाब से दूसरी फसलें भी ले रहे हैं।

8 बीघा में मूंगफली लगाई, 70 क्विंटल पैदावार हुई

गणेश लाल ने बताया- साल 2024 में खेती में बदलाव करते हुए पहली बार 8 बीघा में मूंगफली उगाई। इसमें अच्छी पैदावार हुई।

इस बार 70 क्विंटल मूंगफली निकली। बाजार में इसका भाव करीब 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिला। इससे 8 बीघा में करीब 5 लाख रुपए की कमाई हुई।

किसान बताते हैं कि चंदन अर्ध-परजीवी पौधा होता है। इसे पोषण के लिए केजुरोना और अरहर के पौधे लगाए हैं।

किसान बताते हैं कि चंदन अर्ध-परजीवी पौधा होता है। इसे पोषण के लिए केजुरोना और अरहर के पौधे लगाए हैं।

अखबार में चंदन की खेती की खबर पढ़कर आया आइडिया

किसान गणेश बताते हैं- अखबार में सफेद चंदन की खेती से जुड़ी खबर पढ़कर आइडिया मिला। अलवर के एक युवा ने MBA करने के बाद नौकरी छोड़कर पिता के साथ खेती शुरू की थी। 10 बीघा में चंदन के पौधे लगाए थे।

मैंने भी चंदन के पौधे लगाने का प्लान किया। पौधे लगाने से पहले दुर्गापुरा अनुसंधान केंद्र में मिट्टी और पानी की जांच करवाई। वहां की जांच में मिट्टी और पानी को चंदन की खेती के अनुकूल बताया गया। पानी में करीब 200 TDS था।

हरियाणा की नर्सरी से 200 रुपए में खरीदे पौधे

गणेश ने अगस्त 2024 में हरियाणा की नर्सरी से सफेद चंदन के 100 पौधे खरीदे। एक पौधे की कीमत 200 रुपए थी। शुरुआत एक बीघा जमीन से की और पौधों को 15 बाई 15 फीट की दूरी पर लगाया।

इनके बीच में केजुरोना के 100 पौधे भी लगाए। हालांकि, मौसम के अनुकूल नहीं रहने के कारण करीब 40 पौधे खराब हो गए।

केजुरोना चंदन के लिए अच्छा होस्ट प्लांट

गणेश बताते हैं- चंदन का पौधा अर्ध-परजीवी होता है। इसे बढ़ने और जीवित रहने के लिए साथ में दूसरे पौधे की जरूरत होती है। चंदन दूसरे पौधों की जड़ों से पोषण लेता है।

केजुरोना चंदन के लिए अच्छा होस्ट प्लांट है। इसकी ग्रोथ तेजी से होती है और यह गर्मी व सर्दी, दोनों मौसम में चंदन के पौधे को सहारा देता है।

केजुरोना के साथ चंदन के पौधे को पोषण और तापमान से बचाव में मदद मिलती है। उनका कहना है कि चंदन का पौधा अधिकतम 30 से 32 डिग्री तक का तापमान आसानी से सहन कर सकता है।

15 साल में एक पेड़ से 4 लाख रुपए मिलने का अनुमान

गणेश लाल के अनुसार, सफेद चंदन की लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 हजार रुपए प्रति किलो है। करीब 15 साल में चंदन के पेड़ में हार्डवुड तैयार होती है, जिससे तेल भी मिलता है।

उनके अनुमान के मुताबिक, एक पेड़ से करीब 16 किलो तक लकड़ी मिल सकती है। इस हिसाब से एक पेड़ की कीमत करीब 4 लाख रुपए तक हो सकती है।

गणेश ने बताया कि दो बीघा जमीन में चंदन के करीब 300 पौधे लगाए हैं। अनुमान है कि 15 साल बाद इन पौधों से करीब 12 करोड़ रुपए की कमाई हो सकती है।

किसान गणेश को इस बार 8 बीघा में मूंगफली से 5 लाख रुपए की कमाई हुई है।

किसान गणेश को इस बार 8 बीघा में मूंगफली से 5 लाख रुपए की कमाई हुई है।

पांच साल बाद हटा सकते हैं केजुरोना के पौधे

गणेश बताते हैं कि चंदन के पौधे करीब पांच साल के हो जाने के बाद केजुरोना के पौधों को हटाया जा सकता है। इससे खेत में जगह खाली हो जाएगी और चंदन के पेड़ों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।

उनका कहना है कि खेत में मीठा पानी मिलने के बाद नई फसलों के साथ चंदन की खेती भी भविष्य की कमाई का जरिया बन सकती है।

किसान भागीरथ (पिता) बताते हैं- खेत में केमिकल खाद का उपयोग नहीं करते हैं। गाय, बकरी और भैंस के गोबर की खाद ही फसलों में डालते हैं। इससे लागत भी कम होती है और उत्पादन भी अच्छा होता है।

आज के समय में हेल्थ के लिए ऑर्गेनिक तरीके से खेती करना बहुत जरूरी हो गया है। लोगों में कैंसर जैसी जानेलवा बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।

Related Posts

15 सूखाग्रस्त जिलों के लिए 9321 करोड़ का विशेष पैकेज:बारिश की कमी से बने अकाल के हालात; सीएम ने दिए पानी की व्यवस्था के निर्देश
  • November 14, 2026

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों की 87 सूखाग्रस्त तहसीलों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने इन जिलों के लिए 9 हजार 321 करोड़ रुपए…

Read more

Continue reading
सूखी जमीन पर सरकारी-टीचर का प्रयोग, सालाना कमाई लाखों में:बीज बदलने से बदली फसल की क्वालिटी, देशभर में तेल की डिमांड
  • November 6, 2026

सरकारी टीचर नौकरी के साथ डार्क जोन में खेती कर रहे हैं। जहां जमीन में पानी 800 फीट से भी नीचे चला गया। उन्होंने कम पानी में होने वाली अरंडी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान