
पीएम मोदी 2014 से लगातार सैनिकों के साथ दिवाली मनाते रहे हैं।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे। वे कहां जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।
पीएम बोले- आपका समय समृद्धि से भरा रहे
नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे।मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
मोदी ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

इससे पहले शनिवार सुबह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने भगवान की आरती की, राधाकृष्णन ने उन्हें तिलक लगााया और उपहार दिए।
2014 से 2025 तक मोदी की जवानों के साथ दिवाली मनाने की तस्वीरें..

2025: पीएम मोदी गोवा में INS विक्रांत पर पहुंचे, जहां उन्होंने सैनिकों के साथ खाना भी खाया।
2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई।
2023: प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2022: PM मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
2021: PM मोदी जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि जवानों के परिवार के सदस्य के तौर पर आया हूं।
2020: PM मोदी राजस्थान के जैसलमेर के पास लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे।
2019: PM मोदी इस साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए पहुंचे थे।
2018: PM मोदी दीपावली के मौके पर उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। यहां उन्होंने चीन बॉर्डर के पास हर्शिल गांव के केंट इलाके में भारतीय सशस्त्र बल और ITBP जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2017: इस साल मोदी ने दीपावली का जश्न जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाया।

2016: परंपरा को निभाते हुए PM मोदी लगातार तीसरे साल सैनिकों के साथ दीपावली मनाने हिमाचल से लगे चीन बॉर्डर के पास गए थे। यहां उन्होंने ITBP जवानों के बीच दीपावली मनाई।

2015: इस साल PM मोदी ने अमृतसर में जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

2014: देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी ने सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। वे सियाचिन पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे। जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उनका हौसला बढ़ाया।









