सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ की बिक्री शुरू:कवर पर राजीव का क्लिक किया फोटो; 7 चैप्टर में प्यार-शादी, PM पद ठुकराने की कहानी

किताब में नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल-प्रियंका के कई अनसीन फोटोग्राफ पब्लिश किए गए हैं।

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की ब्रिकी शुरू हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है।

सोनिया की किताब में 527 पेज हैं और इसे 7 चैप्टर में बांटा गया है। किताब के कवर पर सोनिया का फोटो है, जिसे 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था।

किताब के शुरुआती पेज पर लिखा है- मेरे बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया के नाम। इसके बाद एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं।

सोनिया ने किताब को निजी मेमॉयर बताया है और कहा है कि यह राजनीतिक किताब नहीं है।

दिल्ली के खान मार्केट में बुक स्टोर के बाहर सोनिया की किताब का पोस्टर, इसके कवर पर लगा फोटो राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

दिल्ली के खान मार्केट में बुक स्टोर के बाहर सोनिया की किताब का पोस्टर, इसके कवर पर लगा फोटो राजीव गांधी ने 1966 में क्लिक किया था।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित इस किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है।

किताब के 7 चैप्टर में राजीव से मुलाकात, प्यार-शादी, भारत आना, राजीव के निधन के बाद कांग्रेस का नेतृत्व करने और पार्टी को बहुमत मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री न बनने के फैसले का जिक्र किया गया है।

किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचा ली गई हैं। इसका अर्थ है… ‘साथ मिलकर चलो, साथ मिलकर बोलो और तुम्हारे विचार एक हों। तुम्हारा उद्देश्य एक हो और तुम्हारे दिलों में आपसी सामंजस्य हो। तुम्हारे विचार एकजुट हों, ताकि तुम सब मिलकर एकता और पूर्णता के साथ जीवन बिताओ।’

अब पढ़िए, किताब के सभी 7 चैप्टर से लिए गए अहम हिस्से…

1. कैम्ब्रिज में राजीव से पहली मुलाकात, पहली नजर में प्यार हुआ

सोनिया 19 साल की उम्र में इटली से अंग्रेजी सीखने कैम्ब्रिज पहुंचीं। वहां एक ग्रीक रेस्टोरेंट में उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी। जनवरी के एक दिन दोस्त क्रिश्चियन वॉन स्टिगलिट्ज ने दोनों की मुलाकात कराई।

सोनिया के मुताबिक, पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। राजीव दिल्ली से कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने आए थे। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं। साथ घूमना, दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना और छुट्टियां बिताना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया।

राजीव पहली बार सोनिया को वैलेंटाइन डे पर एक पार्टी में ले जाने पहुंचे थे। सोनिया के मुताबिक, उन्हें देखकर राजीव कुछ पल के लिए ठिठक गए थे। दोनों को लगने लगा था कि वे हमेशा साथ रहना चाहते हैं।

2. पिता के गुस्से के डर से परिवार को नहीं बताया

सोनिया राजीव से अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बताने से डरती थीं। उनके पिता स्टेफानो मैनो काफी सख्त स्वभाव के थे। सोनिया को डर था कि पता चलने पर वे उन्हें तुरंत इटली वापस बुला लेंगे। पिता अनुशासन पसंद थे, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते थे।

3. पिता ने रूस में गरीब परिवार की मदद की, बेटियों के नाम उनकी बच्चियों के नाम पर

सोनिया के पिता दूसरे विश्वयुद्ध में इटली की सेना में थे और रूस के मोर्चे पर लड़े थे। वहां उन्होंने एक गरीब परिवार के बच्चों को खाना दिया था। उस परिवार की दो बच्चियों के नाम अनूश्का और सोनिया थे। पिता ने अपनी बेटियों के नाम भी उन्हीं बच्चियों के नाम पर रखे। हालांकि, चर्च में उनका नाम एलेसांद्रा और एंटोनिया दर्ज हुआ, लेकिन परिवार में वे अनूश्का और सोनिया के नाम से ही जानी गईं।

सोनिया की किताब में उनके नाना, पिता और मां की फोटो हैं। एक तस्वीर में उनके पिता फौजी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।

सोनिया की किताब में उनके नाना, पिता और मां की फोटो हैं। एक तस्वीर में उनके पिता फौजी वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।

4. इटली की नागरिकता छोड़ते वक्त धड़कनें तेज थी

सोनिया ने किताब में बताया कि उन्होंने काफी समय तक अपना इटली का पासपोर्ट संभालकर रखा था, क्योंकि वह उनकी पहचान का हिस्सा था, जिसे वे इटली से भारत लेकर आई थीं।

इस पासपोर्ट के जरिए उन्हें अपने माता-पिता से मिलने के लिए कई तरह के फॉर्म और स्पॉन्सरशिप लेटर की औपचारिकताएं नहीं करनी पड़ती थीं। हालांकि, समय के साथ इटली जाना कम हो गया और वहां की जीवनशैली से उनका जुड़ाव भी पहले जैसा नहीं रहा।

राजीव गांधी के सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता लेना सही लगा। वे भारतीय खान-पान, पहनावे और रहन-सहन को अपना चुकी थीं। उनका परिवार और दोस्त भी भारत में थे।

नागरिकता छोड़ने की औपचारिक प्रक्रिया इटली के राजदूत के आवास पर हुई। वहां एक अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज पढ़कर सुनाने और फैसला अंतिम होने की बात समझने को कहा।

दस्तावेज पढ़ते समय उनकी धड़कन तेज हो गई और चेहरा गर्म हो गया। उन्हें ऐसा लगा जैसे उनकी पहचान का बचा हुआ एक हिस्सा भी हमेशा के लिए छूट रहा हो। रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी।

सोनिया किताब के बीच अपने बचपन को याद किया है। मां के साथ अपनी और तीनों बहनों की फोटो भी लगाई हैं।

सोनिया किताब के बीच अपने बचपन को याद किया है। मां के साथ अपनी और तीनों बहनों की फोटो भी लगाई हैं।

5. 2004 में तय कर लिया था कि PM नहीं बनेंगी

सोनिया गांधी ने कि उन्होंने 2004 में ही तय कर लिया था कि प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। राहुल और प्रियंका भी उन्हें इस पद पर नहीं देखना चाहते थे। दोनों के मन में दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी की हत्या की यादें थीं। उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री बनने से सोनिया की जान को खतरा बढ़ सकता है।

सोनिया ने लिखा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया, ताकि पार्टी में नेतृत्व को लेकर खींचतान न हो। चुनाव जीतने के बाद गठबंधन के नेताओं ने उन्हें फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की। उन्होंने इनकार किया, लेकिन नेताओं ने उनकी बात पूरी सुने बिना ही इसे सहमति मान लिया। प्रियंका खिड़की के बाहर खड़ी यह सब देख रही थीं।

6. विदेशी नेताओं के किस्से- क्लिंटन, डायना और सरकोजी का जिक्र

क्लिंटन खूबसूरत महिलाओं को चोरी-चोरी देखते थे

सोनिया गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में लिखा कि साल 2000 में भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने क्लिंटन के सम्मान में एक रिसेप्शन दिया था। इस दौरान क्लिंटन बार-बार वहां मौजूद खूबसूरत महिलाओं को चोरी-छिपे निहार रहे थे।

मोनिका लेविंस्की विवाद तब तक कुछ शांत हो चुका था, लेकिन पुरानी आदतें आसानी से नहीं जातीं। क्लिंटन कश्मीर को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानते थे।

फ्रेंच प्रेसिडेंट सरकोजी खुलकर लव लाइफ बताते रहे

किताब में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के किस्से भी लिखे हैं। 2008 में सरकोजी उस समय अपनी पार्टनर कार्ला ब्रूनी के बिना आए थे। डिनर के दौरान उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी की पत्नी ने उनसे शादी की योजना के बारे में मजाकिया अंदाज में सवाल किए। सरकोजी बेझिझक अपनी लव लाइफ के बारे में बताते रहे और फोन पर कार्ला को मैसेज भी कर रहे थे।

डायना बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन शादी के समय परेशान दिखीं

प्रिंसेस डायना को याद करते हुए सोनिया ने लिखा कि 1981 में राजीव गांधी के साथ उनकी शादी में शामिल होने गई थीं। डायना बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। लेकिन, डायना के चेहरे पर शादी में परेशानी साफ नजर आ रही थी।

1992 में भारत यात्रा के दौरान ताजमहल के सामने डायना के अकेले फोटो खिंचवाने वाले दिन वे उनसे मिली थीं। डायना लंबी, खूबसूरत आंखों और आकर्षक मुस्कान वाली महिला थीं।

दिल्ली के बुक स्टोर्स की 2 तस्वीरें, जहां सोनिया की किताब बिक्री के लिए रखी है…

खान मार्केट में सोनिया गांधी की किताब को बाहरी हिस्से में डिस्प्ले के लिए लगाया गया है।

खान मार्केट में सोनिया गांधी की किताब को बाहरी हिस्से में डिस्प्ले के लिए लगाया गया है।

कई बुक स्टोर्स में सोनिया गांधी की किताब को स्पेशल कॉर्नर में डिस्प्ले किया गया है।

कई बुक स्टोर्स में सोनिया गांधी की किताब को स्पेशल कॉर्नर में डिस्प्ले किया गया है।

‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया ने क्या कहा है…

  • यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। अपने परिवार को ईमानदारी से दिखाना चाहती थी। परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया।
  • ज्यादातर जिंदगी मैंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। दुख ने मुझे राजनीति में खींच लिया, फिर भी मैंने अपनी निजी जिंदगी बचाए रखने की कोशिश की।
  • अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उनके लिए लगभग असंभव लगता था। मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि वे असल में कैसे लोग थे।
  • भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखे गए बदलाव को साझा करना चाहती थी। मैंने एक देश को बदलते देखा। शुरुआत में मैंने इसे किनारे से देखा और बाद में इसके केंद्र से।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे