ट्रम्प बोले-हुआंग को नहीं पता था महिला चीनी जासूस है:एनवीडिया के CEO अच्छे इंसान हैं; चीन ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग को लेकर कहा कि हुआंग को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जिस महिला से उनका अफेयर है, वह चीनी जासूस होगी।

ट्रम्प ने हुआंग को अच्छा इंसान बताया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी सुरक्षा को इससे कोई खतरा नहीं हुआ होगा। वहीं, चीन ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के बारे में बात की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के बारे में बात की।

ट्रम्प ने खुद हुआंग से चीनी महिला के बारे में पूछा था

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि इस मामले के बारे में सुनकर उन्हें हैरानी हुई। वह हुआंग को लंबे समय से जानते हैं और उन्हें एक अच्छे इंसान के तौर पर देखते हैं।

ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने खुद हुआंग से इस बारे में बात की थी और पूछा था कि क्या उन्हें महिला के चीन की खुफिया एजेंसी से कथित संबंधों के बारे में पता था।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा, ‘हुआंग ने मुझसे कहा कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह महिला जासूस है। मैं उनकी बात पर सच में भरोसा करता हूं।’

ताइवान में डिनर के दौरान एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और चीन की महिला एलिस हुआंग। यह मुलाकात मई 2025 में हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह वीडियो कैप्चर किया था।

ताइवान में डिनर के दौरान एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और चीन की महिला एलिस हुआंग। यह मुलाकात मई 2025 में हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह वीडियो कैप्चर किया था।

ट्रम्प बोले- हुआंग की चिप तकनीक 10 साल आगे

ट्रम्प ने एनवीडिया की तकनीक और हुआंग की इंजीनियरिंग क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कंपनी की ब्लैकवेल चिप तकनीक दुनिया में सबसे आगे है। इसकी बनावट इतनी जटिल है कि दूसरी कंपनियां इसकी नकल भी नहीं कर सकतीं।

ट्रम्प ने कहा,

उनके पास ऐसी चिप है जिसकी तकनीक 10 साल आगे है। वह कमाल के इंसान हैं।

इस मामले से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होने की आशंका पर ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी समस्या की जानकारी नहीं है। अगर कोई खतरा सामने आता है तो सरकार इसकी जानकारी देगी।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने इस विवाद पर हुआंग का बयान पढ़ा है। उनके मुताबिक, हुआंग इस मामले से काफी दुखी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपनी पत्नी और परिवार की है जिन्हें इस विवाद से तकलीफ पहुंच रही है।

एनवीडिया बोर्ड भी जांच कर रहा

एनवीडिया का बोर्ड इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं हुआंग किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के जाल में तो नहीं फंस गए थे।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, बोर्ड ने कहा है कि अब तक उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ी हो।

इसी बीच, सोमवार को कंपनी के शेयरधारकों ने एनवीडिया और हुआंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने हुआंग के कथित संबंधों से जुड़ी जानकारी निवेशकों से छिपाई।

शेयरधारकों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था और इससे कंपनी की छवि और कारोबार को नुकसान पहुंच सकता था।

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। हालांकि, उन्होंने एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों को लेकर कुछ नहीं कहा।

चीन बोला- देश को बदनाम करने की कोशिश

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उनसे द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था।

इस रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया था कि हुआंग के करीब रही एक चीनी कारोबारी महिला बीजिंग को खुफिया जानकारी दे रही थी।

इस पर गुओ ने कहा,

ये खबरें बेबुनियाद अटकलें हैं और चीन को बदनाम करने की कोशिश हैं।

भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुओ के जवाब का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि चीन जेन्सन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूस के आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे