पैर फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत:खेत पर पानी पिलाने गया था, पानी के बहाव में बहा; आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला

खेत पर गए एक युवक का पैर फिसलने से वह नहर में बह गया। पता लगने पर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को नहर में तलाशा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के तीरथ गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है।

केशवरायपाटन थाना एसआई दौलत राम खींची ने बताया- दिलकुश (26) अपने खेत पर पानी पिलाने गया था। खेत के पास से दायीं मुख्य नहर गुजर रही है। नहर में कुछ लोग नहा रहे थे।

परिजनों ने दी शिकायत में बताया- पैर फिसलने से दिलकुश नहर में गिर गया। पानी के बहाव में बह गया। पता लगने पर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मदद को दौड़े। वहीं परिजनों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने आधे घंटे में दिलकुश को नहर से बाहर निकाल लिया और उसे कोटा ले आए। कोटा में एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

एयरफोर्स चीफ बोले- सेना को अंदरूनी लोगों से ज्यादा खतरा:हनी ट्रैप के अलावा साइबर हमले से भी जासूसी; इस साल हनी ट्रैप के 4 मामले
  • November 16, 2026

एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित सोमवार को दिल्ली में ANI की नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में शामिल हुए। एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ…

Read more

Continue reading
हिंडौली में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी:खींया में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की हार्टअटैक से मौत, 38.52 फीसदी वोटिंंग हुई
  • November 14, 2026

राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे