जॉन हैरिसन ने 81 की उम्र में जीता बुकर अवार्ड:स्कूल बंक कर लाइब्रेरी में नॉवेल पढ़ते, बगैर रस्सी पहाड़ चढ़ते गिरे, जानें उनकी कंप्लीट प्रोफाइल

एम जॉन हैरिसन को ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान मिला। यह नॉवेल मात्र 198 पेज का है जो इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब है। हैरिसन का बुकर पुरस्कार के लिए यह पहला नॉमिनेशन था। साथ ही साइंस फिक्शन के क्षेत्र में मिलने वाला पहला बुकर सम्मान भी है।

उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। इस नॉवेल का प्रकाशन 18 जून 2026 में हुआ।

नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल

उन्हें बुकर अवार्ड 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया। इस नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल हैं। 1989 में उनके उपन्यास Climbers को बोर्डमैन टास्कर पुरस्कार मिला। 2020 में उन्हें गोल्डन स्मिथ्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी रचनाओं में साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर देखने को मिलता है।

द एंड ऑफ एवरीथिंग हैरिसन का 13वां नॉवेल है, जो तबाही के बाद के ब्रिटेन और मानवीय समझ की सीमाओं पर आधारित एक व्यंग्यात्मक व डायस्टोपियन रचना है।

बचपन से कहानियों के शौकीन थे जॉन

हैरिसन का जन्म 26 जुलाई 1945 को रग्बी, वार्विकशायर, इंग्लैंड में हुआ था। उनका पूरा नाम माइकल जॉन हैरिसन है। उनके पिता इंजीनियर और मां हाउसवाइफ थीं। उनकी पत्नी का नाम कैथ फिलिप्स है। वे लेखिका और संपादक हैं। जॉन जब छोटे थे तो स्कूल बंक कर पास की लाइब्रेरी में छिपकर नॉवेल पढ़ा करते थे। फिलहाल वे इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके श्रॉपशायर में रहते हैं।

उन्हें कहानियों के अलावा माउंटेन क्लाइम्बिंग का भी शौक है। एक बार सोलो माउंटेन क्लाइम्बिंग के दौरान वो बिना रस्सी के पहाड़ से फिसले और चट्टानों पर गिरे। हालांकि, उनकी जान बच गई।

70 साल की उम्र में एक बार जॉन को सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उन्होंने इसे एसिडिटी समझा और घर से निकलकर सड़क पर टहलने लगे। जब हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पता चला की उन्हें दिल का दौरा आया था जिसके तुरंत बाद उन्हें 6 स्टंट डाले गए।

जूरी के अन्य सदस्यों में शामिल ये नाम

मैरी बियर्ड के अलावा जूरी के अन्य सदस्यों में रेमंड एंट्रोबस, जार्विस कॉकर, रेबेका लियू और पेट्रीसिया लॉकवुड शामिल थे। जूरी के अनुसार, यह उपन्‍यास पाठकों के मन में दुनिया के लिए आशावाद की झलक छोड़ता है।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे