एनवीडिया के CEO का तलाक हुआ तो सबसे महंगा होगा:पत्नी को ₹7 लाख करोड़ मिलेंगे, दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन जाएंगी

जेनसन और लोरी को शादी के 41 साल हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं।

अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी।

जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक

जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है।

1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है।

ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 76 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे।

जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं

जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा,

मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा।

हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया।

चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक

जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं।

एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं।

ताइवान में डिनर के दौरान एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और चीन की महिला एलिस हुआंग। यह मुलाकात मई 2025 में हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह वीडियो कैप्चर किया था।

ताइवान में डिनर के दौरान एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और चीन की महिला एलिस हुआंग। यह मुलाकात मई 2025 में हुई थी। स्थानीय मीडिया ने यह वीडियो कैप्चर किया था।

जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी

एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं।

जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं।

एनवीडिया बोर्ड भी जांच कर रहा

एनवीडिया का बोर्ड इस बात की भी जांच कर रहा है कि कहीं हुआंग किसी विदेशी खुफिया एजेंसी के जाल में तो नहीं फंस गए थे।

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, बोर्ड ने कहा है कि अब तक उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे लगे कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ी हो।

इसी बीच, सोमवार को कंपनी के शेयरधारकों ने एनवीडिया और हुआंग के खिलाफ मुकदमा दायर किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने हुआंग के कथित संबंधों से जुड़ी जानकारी निवेशकों से छिपाई।

शेयरधारकों का कहना है कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था और इससे कंपनी की छवि और कारोबार को नुकसान पहुंच सकता था।

जेन्सन हुआंग गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं…

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे