एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:उड़ान से पहले टॉयलेट में नोट मिला, लिखा था- 11.10 बजे प्लेन हाईजैक कर लेंगे

विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक की धमकी का नोट टॉयलेट में मिला। इसमें लिखा था कि सुबह 11.10 बजे प्लेन को हाईजैक कर लिया जाएगा।

पायलट ने तुरंत ATC को सूचना दी। इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपाोर्ट के आइसोलेशन बे में भेजा गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

यह फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही थी। विमान में नोट मिलने के समय पांच क्रू मेंबर और 93 यात्री सवार थे। नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

एअर इंडिया की एयरबस ए320नियो बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी क्रू को नोट मिला। एयरपोर्ट की तरफ से अभी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

विमान हाईजैक की धमकी और कोशिश की पिछली 3 घटनाएं…

7 नवंबर: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक की धमकी

बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-451 को शनिवार को हाईजैक की धमकी मिली। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी वाला नोट देखा।

जिसके बाद पायलट विमान को वापस बेंगलुरु ले आया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। पूरी खबर पढ़ें…

13 अक्टूबर: एअर इंडिया फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, पायलट का इनकार

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की 13 अक्टूबर की सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल मिला था।

विमान करीब 45 मिनट हवा में रहा था। शुरुआती जांच में पायलट की गलती से अलर्ट मैसेज भेजने की जानकारी थी। हालांकि, पूछताछ में उसने कहा कि- मेरी कोई गलती नहीं है।

30 सितंबर: इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट पर हमला, हाईजैक की कोशिश

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान ओमान के को-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे आने लगा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद चालक दल और यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया।

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे