ईरान ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिखाई:बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ लॉन्चर भी मौजूद; हमलों के बावजूद 90% ठिकाने अब भी चालू

ईरान की IRGC ने मंगलवार को इस अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी की फुटेज शेयर की।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने नई अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया है। इसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ उन्हें लॉन्च करने वाले सिस्टम भी रखे दिखाई दिए।

IRGC से जुड़ी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने मंगलवार को इस मिसाइल सिटी की तस्वीरें जारी कीं। हालांकि यह नहीं बताया गया कि यह ठिकाना कहां है या इसमें कितनी मिसाइलें हैं और उनके कौन-कौन से प्रकार हैं।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, ईरान के करीब 90% मिसाइल ठिकाने और सुरंगों में बने भंडार अब भी काम कर रहे हैं। इन पर हवाई हमले किए जाने के बाद भी ये चालू हैं।

ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी की 2 तस्वीरें…

अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी के उद्घाटन में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही और IRGC के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल माजिद मौसवी शामिल हुए थे।

अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी के उद्घाटन में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही और IRGC के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल माजिद मौसवी शामिल हुए थे।

ईरान ने मंगलवार को यह वीडियो शेयर किया। इसमें कई तरह के हथियार अंडरग्राउंड गलियारो में नजर आ रहे हैं।

ईरान ने मंगलवार को यह वीडियो शेयर किया। इसमें कई तरह के हथियार अंडरग्राउंड गलियारो में नजर आ रहे हैं।

अमेरिका को अपनी तैयारी दिखा रहा ईरान

ईरान ने यह वीडियाे ऐसे समय साझा किया है, जब अमेरिका उस पर प्रतिबंध जारी रखे हुए है और उसकी नौसैनिक नाकेबंदी भी कर रहा है।

गल्फ न्यूज के मुताबिक, इस मिसाइल सिटी को दिखाकर ईरान यह संदेश देना चाहता है कि हमलों के बावजूद उसकी सैन्य ताकत बनी हुई है।

जमीन के नीचे मिसाइल बनाने और रखने की व्यवस्था से ईरान अपने हथियारों को हवाई हमलों से बचाना चाहता है। इसके लिए वह सैन्य ठिकानों को अलग-अलग जगहों पर बना रहा है और उन्हें जमीन के नीचे छिपा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान IRGC कमांडर माजिद मौसवी ने चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर ईरान अपने दुश्मनों के ठिकानों पर पूरे इलाके में और उससे बाहर भी हमला कर सकता है।

ईरान के पास अब कितनी मिसाइलें बचीं, यह साफ नहीं

ईरान की सैन्य ताकत में मिसाइलों की अहम भूमिका है। हालांकि, अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद उसके पास कितनी मिसाइलें बची हैं और अंडरग्राउंड ठिकानों में कितनी रखी हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है।

  • अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 2022 में ईरान के पास 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें होने का अनुमान लगाया था। लंबे समय तक इसी आंकड़े को उसके मिसाइल भंडार का आधार माना गया।
  • सार्वजनिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ईरान के पास 2000 से कम बैलिस्टिक मिसाइलें बची हो सकती हैं। इस साल की शुरुआत में इजराइली सेना ने उसके पास करीब 2500 मिसाइलें होने का अनुमान लगाया था। साथ ही बताया था कि ईरान हर महीने दर्जनों नई मिसाइलें बना रहा है।
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध शुरू होने से पहले ईरान के पास करीब 2500 मिसाइलें थीं। इनमें से अब लगभग 1000 से 1500 मिसाइलें ही इस्तेमाल करने लायक बची हैं।

ईरान जमीन के नीचे ही मिसाइल बना रहा

IRGC प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने बताया कि ईरान ने मिसाइल और ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को जमीन के ऊपर से हटाकर अंडरग्राउंड ठिकानों में शिफ्ट कर दिया है। इन जगहों को उन्होंने सिर्फ हथियार रखने का ठिकाना नहीं, बल्कि ‘मिसाइल बनाने वाले शहर’ बताया।

मोहेबी के मुताबिक, ईरान के पास हथियार बनाने की अपनी तकनीक है। इससे वह भारी बमबारी के बावजूद मिसाइल और ड्रोन बनाने का काम जारी रख सकता है।

ईरान की IRGC एयरोस्पेस फोर्स मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालती है। जमीन के नीचे फैक्ट्रियां और भंडार बनाने का मकसद उन्हें हवाई हमलों से बचाना और हमले होने के बाद भी मिसाइल बनाने और लॉन्च करने की क्षमता बनाए रखना है।

ईरान मिसाइल गूगल पर ट्रेंड कर रहा है…

Related Posts

डांस करते हुए बाड़ेबंदी में पहुंचे, कल 37-जिलों में काउंटिंग:राजेंद्र राठौड़ सहित कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, चुनाव मैदान में बेटे-बहू, पत्नी और परिजन
  • November 19, 2026

प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की मतगणना शुक्रवार को होगी। 41 जिलों में कुल 1403 जिला परिषद…

Read more

Continue reading
मोदी बोले-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर:देश की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान, अक्टूबर में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर का निर्यात
  • November 19, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। इसके करीब 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान