राजस्थान में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:अगले सप्ताह से शुरू होगी तेज सर्दी, सर्द हवा की भी चेतावनी

राजस्थान में अगले सप्ताह की शुरुआत से सर्दी तेज होगी। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 14 नवंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में 14 नवंबर को 5 जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के जाने से उत्तरी सर्द हवा राजस्थान में चलनी शुरू होगी, जिससे राज्य के कई शहरों में रात में सर्दी तेज होगी।

मौसम के बड़े अपडेट

बादल छाए, धुंध भी रही: पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी छोर को छोड़कर शेष हिस्सों में मौसम साफ रहा। श्रीगंगानगर के एरिया में गुरुवार दोपहर बादल आसमान में हल्के बादल, धुंध छायी। बादल छाने के साथ ही यहां हवा भी चली, जिससे शाम को ठंडक बढ़ गई। हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्के बादल छाए।

दिन के तापमान में गिरावट: गुरुवार को फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही, डूंगरपुर के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई।पश्चिमी राजस्थान के जिलों के तापमान में बीते कुछ दिनों में मामूली गिरावट हुई है। बुधवार को बाड़मेर में तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बाड़मेर का तापमान 37-38 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा था।

माउंट आबू सबसे ठंडा: गुरुवार को अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव रहा। माउंट आबू में सबसे ठंडी रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कल से बदलेगा मौसम, सर्दी बढ़ेगी: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान में दो दिन बाद सर्दी तेज होगी। कल से बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। बारिश-आंधी के कारण दिन-रात के तापमान में तेज गिरावट की आशंका है। अगले सप्ताह से सर्द हवा का भी प्रभाव रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

Related Posts

राजस्थान में होगा चक्रवात ‘अकवान’ का असर:बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंटआबू से ठंडा फतेहपुर
  • November 19, 2026

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात के असर से कोटा संभाग का मौसम बदलने की संभावना…

Read more

Continue reading
तूफान अकवान अनुमान से पहले पहुंचा:कल नहीं आज दोपहर आंध्र-ओडिशा से टकराएगा, 110kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; 10 राज्यों में असर
  • November 19, 2026

विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। पुरी और कोलकाता में बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान अकवान अपने अनुमान से पहले गुरुवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

  • November 19, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना कल:27 जिला परिषद और 142 पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे आएंगे

नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

  • November 19, 2026
नमाना की छह पंचायतों में नए सरपंच चुने गए:जीत के बाद समर्थकों ने स्वागत किया, रैलियां निकाली

हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
हिंडौली पंचायत समिति चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से गिनती, 17 वार्डों में 14 नवंबर को हुआ था मतदान

नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

  • November 19, 2026
नैनवां कॉलेज में मतदान जागरूकता प्रतियोगिताएं हुईं:स्टूडेंट्स को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और निष्पक्ष मतदान की जानकारी दी

कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

  • November 19, 2026
कोटा में PWD इंजीनियर-ठेकेदार के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज:सड़क निर्माण में फर्जी दस्तावेज लगाने-पद के दुरुपयोग का आरोप; अब तक 3 करोड़ का भुगतान

लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान

  • November 19, 2026
लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना कल:जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग, 14 नवंबर को हुआ था मतदान