राजस्थान में होगा चक्रवात ‘अकवान’ का असर:बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंटआबू से ठंडा फतेहपुर

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात ‘अकवान’ का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस चक्रवात के असर से कोटा संभाग का मौसम बदलने की संभावना है। यहां हल्के बादल छा सकते हैं।

उत्तरी हवाओं के असर से बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा और तेज धूप रही।

बीकानेर, अजमेर, अलवर, जयपुर, कोटा, फलोदी, सीकर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30​ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा।

मौसम के बड़े अपडेट्स

क्या है चक्रवात अकवान: चक्रवात अकवान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 नवंबर को तटीय इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। 20 नवंबर को तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है। इसका सीधा असर 8 राज्यों में दिखेगा। राजस्थान में इसका सीधा प्रभाव नहीं होगा।

दो दिन में सर्दी और बढ़ेगी: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है। जबकि कोटा संभाग में चक्रवात के असर से अगले सप्ताह मौसम में बदलाव हो सकता है।

फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडी रात: बुधवार को सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में 10.7, अलवर में 10.2, चूरू में 10.9, नागौर में 11, करौली में 11.7 और सिरोही में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने से यहां सर्दी का असर रात में ज्यादा रहा।

Related Posts

राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:शीतलहर की चपेट में कई इलाके, 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड
  • November 20, 2026

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से…

Read more

Continue reading
आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं; ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, 4 लाख लोग शिफ्ट
  • November 20, 2026

चक्रवाती तूफान के असर से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार