तूफान अकवान अनुमान से पहले पहुंचा:कल नहीं आज दोपहर आंध्र-ओडिशा से टकराएगा, 110kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; 10 राज्यों में असर

विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। पुरी और कोलकाता में बारिश हो रही है।

चक्रवाती तूफान अकवान अपने अनुमान से पहले गुरुवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। पहले इसके शुक्रवार को आंध्र के तट पहुंचने का अनुमान था।

तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। अब तक 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

IMD के मुताबिक, तूफान का असर 10 राज्यों में हो सकता है। तूफान से निपटने के लिए नेवी और अन्य एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, रेलवे ने गुरुवार को तीन ट्रेनों के रवाना होने का समय बदल दिया है।

चक्रवात अकवान की यह सैटेलाइट तस्वीर गुरुवार सुबह 11 बजे की है, IMD इसे ट्रैक कर रहा है।

चक्रवात अकवान की यह सैटेलाइट तस्वीर गुरुवार सुबह 11 बजे की है, IMD इसे ट्रैक कर रहा है।

मैप में देखें, तूफान अकवान ने रूट बदला

ओडिशा में तूफान के असर की, 5 तस्वीरें

चक्रवात अकवान ने रूट में बदलाव किया है। अब यह ओडिशा से होकर गुजरेगा। इसके चलते भुवनेश्वर में भारी बारिश हो रही है।

चक्रवात अकवान ने रूट में बदलाव किया है। अब यह ओडिशा से होकर गुजरेगा। इसके चलते भुवनेश्वर में भारी बारिश हो रही है।

तूफान अकवान के ताकतवर होने के कारण ओडिशा के पुरी बीच पर रेड फ्लैग फहराया गया है। फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट टूरिस्ट को किनारे से दूर रहने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

तूफान अकवान के ताकतवर होने के कारण ओडिशा के पुरी बीच पर रेड फ्लैग फहराया गया है। फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट टूरिस्ट को किनारे से दूर रहने के लिए अलर्ट कर रहे हैं।

पुरी में भी तूफान अकवान के कारण बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है।

पुरी में भी तूफान अकवान के कारण बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है।

पुरी बीच पर बोट्स को किनारों पर खड़ा कर दिया गया है।

पुरी बीच पर बोट्स को किनारों पर खड़ा कर दिया गया है।

ओडिशा के पुरी में NDRF, SDRF और अन्य रेस्क्यू टीम तैनात की गई हैं।

ओडिशा के पुरी में NDRF, SDRF और अन्य रेस्क्यू टीम तैनात की गई हैं।

आंध्र प्रदेश में तूफान के असर की 2 तस्वीरें…

श्रीकाकुलम में समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं।

श्रीकाकुलम में समुद्र में ऊंची ऊंची लहरें उठ रही हैं।

Related Posts

राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:शीतलहर की चपेट में कई इलाके, 2 दिन में और बढ़ेगी ठंड
  • November 20, 2026

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से…

Read more

Continue reading
आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं; ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश, 4 लाख लोग शिफ्ट
  • November 20, 2026

चक्रवाती तूफान के असर से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

  • November 20, 2026
बूंदी में पंचायत राज चुनाव की मतगणना जारी:कहीं कांग्रेस का दबदबा, कहीं भाजपा की बाजी; बसपा और निर्दलीयों ने भी चौंकाया

नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

  • November 20, 2026
नैनवां पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतगणना जारी:वार्ड 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते; वार्ड 6 से BSP की रैना मीणा और वार्ड 15 से भाजपा की उषा कुमारी जीतीं

हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

  • November 20, 2026
हिण्डोली के 17 वार्डों की मतगणना जारी:वार्ड नंबर 11 से संतरा बाई 283 वोटों से जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार में हुआ झगड़ा; दूसरा गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

  • November 20, 2026
पंचायत समिति चुनाव की मतगणना जारी:लाखेरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के नतीजे आज आएंगे, 27 को होगा प्रधान चुनाव

पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार

  • November 20, 2026
पुश्तैनी जमीन के विवाद में मारपीट, एक की मौत:गोहाटा गांव में चाचा-भतीजे के परिवार भिड़े; आरोपी पिता-पुत्र फरार