मेटा इंडिया चीफ बोले- हमने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए:अपराधी तरीके बदल रहे, उन्हें ट्रैक करने की हमारी भी लिमिट तय है

अरुण श्रीनिवास को 1 जुलाई 2025 से भारत में मेटा के प्रबंध निदेशक और प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

वॉट्सएप पर बातचीत के साथ खरीदारी, बिल पेमेंट और सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ाना मेटा की भारत में अगली प्राथमिकता है। कंपनी के इंडिया हेड अरुण श्रीनिवास का कहना है कि एआई लोगों के रोजमर्रा के काम आसान करेगा और छोटे कारोबारियों को ग्राहकों तक पहुंचने में मदद देगा।

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मेटा ने 50 लाख आपत्तिजनक कंटेंट हटाए हैं। लेकिन गलत काम करने वाले लगातार तरीके बदलते हैं। अब ये लोगों को बाहरी वेबसाइट या एप पर ले जाते हैं। वहां होने वाली गतिविधियों को देखने या ट्रैक करने की हमारी क्षमता सीमित है।

अरुण ने वाॅट्सएप पे, एआई एजेंट और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर कार्रवाई को लेकर भास्कर से अपने विचार शेयर किए।

सवाल- AI एजेंट खरीदारी का तरीका कैसे बदलेंगे? म्यूज भारत में कब आएगा?

जवाब: अभी कोई व्यक्ति इंस्टाग्राम पर मिठाई देखकर वाॅट्सएप पर पहुंच सकता है और ऑर्डर देकर खरीद सकता है। एआई और आगे चलकर खुद काम पूरा करने वाले एजेंट इस प्रक्रिया को ज्यादा सहज बनाएंगे। म्यूज अमेरिका और कनाडा में लॉन्च हो चुका है। हाल में इसे जापान और सिंगापुर में भी उतारा है। भारत में लॉन्च को लेकर हम भी उत्साहित हैं। समय करीब आने पर जानकारी साझा करेंगे।

सवाल- जहां म्यूज उपलब्ध है, वहां लोग इससे क्या काम करा रहे हैं?

जवाब: अमेरिका में वॉलमार्ट और उबर जैसी कंपनियां इससे जुड़ी हैं। लोग दूसरे एप पर जाए बिना कैब बुक कर सकते हैं। भारत में इसी तरह की सुविधाएं लाने का प्रयास होगा। इस्तेमाल फूड-कॉफी का ऑर्डर देने से लेकर यात्रा की योजना बनाने तक में हो सकता है। हम चाहते हैं एआई निजी सहायक की भूमिका निभाए।

सवाल- वॉट्सएप पर दूसरी कंपनियों के एआई बॉट भी ऑर्डर और पेमेंट जैसी सर्विस दे रहे हैं। म्यूज से टकराव होगा?

जवाब: दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट और उनके प्रदर्शन पर टिप्पणी मुश्किल है। अंततः यूजर तय करेंगे कि उन्हें किस सर्विस का इस्तेमाल करना है। हमारे एजेंट को जो सुविधाएं देने का वादा किया जाएगा, उन्हें पूरा करना होगा।

सवाल- बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री प्लेटफॉर्म पर बार-बार क्यों आती है?

जवाब: ऐसी सामग्री के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। इस साल की पहली छमाही में भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम से ऐसी 50 लाख से अधिक कंटेंट हटाए गए। इनमें से 98% को हमने शिकायत आने से पहले खुद पहचान करके हटाया। इसके लिए हम एआई आधारित पहचान सिस्टम इस्तेमाल करते हैं।

सवाल- फिर इसे रोकने में क्या चुनौती है?

जवाब: चुनौती यह है गलत काम करने वाले लगातार तरीके बदलते हैं। पोस्ट पर सख्ती बढ़ी तो वे विज्ञापनों की ओर गए। वहां निगरानी बढ़ाई तो ऐसे विज्ञापन इस्तेमाल करने लगे, जो ऊपर से सामान्य दिखते हैं, पर लोगों को बाहरी वेबसाइट या एप पर ले जाते हैं। वहां होने वाली गतिविधियों को देखने या ट्रैक करने की हमारी क्षमता सीमित है।

हमने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साथ साझेदारी की है। ऐसे मामलों की सूचना सीधे साइबर अपराध पोर्टल पर देंगे, ताकि संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए जरूरी जानकारी मिल सके।

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे

इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने दिल्ली पुलिस को उन आरोपों की व्यापक जांच करने का निर्देश दिया था, जिनमें कहा गया था कि Meta के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के जरिए भारत में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) को बढ़ावा दिया गया।

NHRC ने पुलिस को यह भी जांचने का निर्देश दिया था कि क्या टेक कंपनी और दूसरे संबंधित पक्षों ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों का पालन किया था।

BBC रिपोर्ट- Meta पर सस्ते में मिल रहा यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट

Related Posts

टोंक में 128 सरपंच पदों के लिए 926 प्रत्याशी:काकलवाड़ में रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच बने, 416 ने नाम वापस लिए, कल सुबह 7 बजे से होगी वोटिंग
  • November 16, 2026

काकलवाड़ से बीजेपी नेता रामचंद्र गुर्जर निर्विरोध सरपंच हुए हैं। टोंक जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में 129 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 926 प्रत्याशी…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- क्या आधी रात में खाते हैं चिप्स-आइसक्रीम:मिडनाइट स्नैकिंग से बढ़ता बीमारियों का रिस्क, ये बुरी आदत छोड़ने के 12 टिप्स
  • November 16, 2026

रात के 11 बजे हैं। आप घर पर हैं। डिनर निपट चुका है। आप सोने जा रहे हैं। तभी बॉस का फोन आता है, ‘एक जरूरी काम आ गया, तुरंत…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
नैनवां की 39 ग्राम पंचायतों में चौथे चरण का मतदान:अपनी बारी का इंतजार में बूथ पर बैठी महिलाएं, 57.01 फीसदी वोटिंग हुई

बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

  • November 16, 2026
बूंदी में 8 घंटे में 59% से ज्यादा वोटिंग:195 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान, ग्रामीणों में नजर आ रहा उत्साह

हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
हिंडौली पंचायत में चौथे चरण का मतदान जारी:महिलाओं की बूथ के बाहर लंबी कतारें, 60.33 फीसदी वोटिंग हुई

नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

  • November 16, 2026
नमाना पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान किया:सरपंच पद के लिए 16 महिला प्रत्याशी और वार्ड पंच के 34 उम्मीदवार मैदान में

लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

  • November 16, 2026
लाखेरी की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए वोटिंग:फर्स्ट टाइम वोटर्स ने सेल्फी पाइंट पर खिंचवाई फोटो; 58.14 फीसदी वोटिंग हुई

करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे

  • November 16, 2026
करवर पंचायत चुनाव में सुबह से कतारें:सरपंच और वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान जारी; महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे