करेंट अफेयर्स 18 नवंबर:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे, धोनी ने IPL से संन्यास लिया

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. पीएम मोदी क्वाड बैठक में शामिल होंगे

  • 17 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी मनीला में चल रही क्वाड देशों की बैठक में शामिल हुए।
  • क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जापान की पीएम साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे।
  • क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है।
  • चारों देशों के नेता इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।
  • बैठक में जरूरी खनिजों की सप्लाई और समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर चर्चा होने की उम्मीद है।
  • इस बैठक में एनर्जी सप्लाई बनाए रखने के लिए समुद्री व्यापारिक रास्तों को खुला और सुरक्षित रखने का मुद्दा उठ सकता है।
  • इसके साथ ही पीएम मोदी ने मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया और ‘पानी प्यारे’ की उपस्थिति में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ राजनाथ सिंह दो दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे

  • 18 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन की जापान यात्रा पर जाएंगे।
  • रक्षा मंत्री सिंह भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2+2) के चौथे संस्करण में हिस्सा लेंगे।
  • टोक्यो में होने वाली इस 2+2 मंत्री-स्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे।
  • साथ ही जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइज़ुमी और तोशिमित्सु मोतेगी मौजूद रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, रक्षा मंत्री अपने जापानी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
  • 2+2 में दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री एक साथ बैठक करते हैं। यानी प्रत्येक देश की ओर से दो-दो मंत्री शामिल होते हैं।
  • इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • इस बैठक में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) के संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना पर चर्चा होगी।
ये भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता का चौथा एडिशन है।

ये भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की वार्ता का चौथा एडिशन है।

संन्यास (RETIERMENT)

3. महेंद्र सिंह धोनी का IPL से संन्यास

  • 17 नवंबर को महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास लिया।
  • धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए।
  • 2016-17 में CSK पर बैन लगा था, इसके बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेले।
  • CSK ने 5 IPL जीते। धोनी ने 221 मैच में कप्तानी की और 131 मैच जीते।
  • 2004 में धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेला।
  • 2007 में T20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की और भारत को पहला खिताब दिलाया।
  • 2007 में ही धोनी भारतीय वनडे टीम के कप्तान बने और 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम की पूर्णकालिक कप्तानी संभाली।
  • 2009 में क्रिकेट में योगदान के लिए धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री मिला।
2018 में खेलों में विशिष्ट सेवा के लिए धोनी को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला।

2018 में खेलों में विशिष्ट सेवा के लिए धोनी को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिला।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

4. देवेश चतुर्वेदी नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने

  • 16 नवंबर को रिटायर्ड IAS देवेश चतुर्वेदी ने नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) के चेयरमैन बनने की जानकारी मिली।
  • देवेश 1989 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS ऑफिसर हैं।
  • साथ ही कमोडोर (सेवानिवृत्त) पुष्पेंद्र कुमार गर्ग ने बोर्ड के सदस्य के तौर पर कार्यभार संभाला।
  • उत्तर प्रदेश सरकार में प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के पद पर काम किया।
  • अगस्त 2024 में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव थे और फरवरी 2026 में रिटायर हुए।

नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड

  • नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड की स्थापना नेशनल स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन एक्ट 2025 के तहत हुई है। ये युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • ये बोर्ड देश के राष्ट्रीय खेल निकायों के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना।
देवेश IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं।

देवेश IIT कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)

5. CSIR और बेलारूस NASB ने MoU साइन किया

  • 17 नवंबर को औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और बेलारूस की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (NASB) ने नई दिल्ली में MoU साइन किया।
  • ये MoU CSIR की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी और NASB के प्रेसिडियम के उपाध्यक्ष डॉ. ए. वी. ट्रुखानोव के बीच हुई एक बैठक के दौरान किया गया।
  • ये MoU भारत और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय वैज्ञानिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि ये MoU द्विपक्षीय वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ाने, जॉइंट रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) पहलों को सुविधाजनक बनाने और दोनों देशों की रिसर्च को मजबूत करने के लिए किया गया है।
  • दोनों संस्थान इस महीने की 27 तारीख से रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन प्रपोजल के लिए ‘दूसरी जॉइंट कॉल’ शुरू कर सकते हैं।
  • इसके तहत, दोनों देशों के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को उन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिन पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई है।

Related Posts

MPPSC एग्जाम कैलेंडर 2027 जारी, IFS प्रीलिम्स 24 जनवरी को:SET एग्जाम 7 मार्च को, लेक्चरर एग्जाम की तारीख 17 अक्टूबर
  • November 21, 2026

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2027 के एकेडमिक सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में स्टेट सर्विस, स्टेट फॉरेस्ट सर्विस, स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस…

Read more

Continue reading
करेंट अफेयर्स 20 नवंबर:अब PF का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे एम्प्लोई, भारत-इजराइल के बीच बराक मिसाइल के लिए ₹1976 करोड़ का MoU हुआ
  • November 20, 2026

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। नेशनल (NATIONAL) 1. रक्षा मंत्रालय ने इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ MoU किया…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली