
सुमेरगंज मंडी में नवनिर्वाचित सरपंच का जुलूस निकाला।
ग्राम पंचायत सुमेरगंज मंडी में नवनिर्वाचित सरपंच रवि कुमार मीणा, उपसरपंच प्रियेश राठौर और सभी निर्वाचित पंचों का विजय जुलूस निकाला गया।
जुलूस में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर ग्रामीण नाचते नजर आए। ग्रामीणों ने सरपंच, उपसरपंच और पंचों को स्वागत किया।
रवि कुमार मीणा ने गांव के विकास के लिए काम करने की बात कही और सभी का धन्यवाद किया।







