
हिंडोली में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।
नगर पालिका हिंडोली में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने मांगें मानने के बाद हड़ताल खत्म कर दी। नगर पालिका अध्यक्ष हनुमान शर्मा और अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा के साथ सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने यह घोषणा की।
सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक झाड़ू-डावन हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नौ सूत्रीय मांगें रखी थीं।
इन मांगों में पहले हुए समझौते का पालन, बकाया भुगतान, कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया, नाली सफाई के लिए जरूरी संसाधन, तय समय में काम और अन्य सुविधाएं शामिल थीं।
नगर पालिका अध्यक्ष हनुमान शर्मा और अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा ने मांगों पर सहमति जताई और उनका समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।







