
नैनवां के 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन रजलावता में गुरुवार को रखरखाव का काम होगा। इसके चलते नैनवां और आसपास के गांवों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सबस्टेशन के सहायक अभियंता सुमित माहेश्वरी ने बताया कि रखरखाव के दौरान रजलावता ग्रिड से जुड़े 33/11 केवी सबस्टेशन नैनवां, गौशाला, देई-फूलेता, जजावर, बामनगांव, समीधी, माणी, गुढ़ादेवजी, खेड़ी, खजूरी, बांसी, मानपुरा, मरां और देवपुरा से जुड़े 11 केवी फीडरों के गांवों में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत निगम ने इन इलाकों के उपभोक्ताओं से तय समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। रखरखाव का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर शुरू होगी।







