
नमाना कस्बे के रेगर मोहल्ले में पुरानी पानी की टंकी का ऊपर का हिस्सा टूटकर नीचे गिर रहा है। यह टंकी पिछले 3 साल से इस्तेमाल नहीं हो रही है। नई टंकी बनने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
रेगर समाज के लोगों ने बताया कि टंकी का कंक्रीट टूटकर नीचे गिर रहा है। उन्हें डर है कि ऊपर का ढांचा किसी भी समय गिर सकता है।
लोगों ने बताया कि सरपंच पद के प्रत्याशी वोट मांगने आते हैं, तो उन्हें टंकी की हालत के बारे में बताया जाता है। उन्होंने टंकी का ऊपर का हिस्सा जमीन पर गिराने और नया निर्माण शुरू करने की मांग की।
लोगों ने कहा कि वे ऐसा सरपंच चुनना चाहते हैं, जो इस स्थिति को बदले। इस बारे में विष्णु रेगर, विनोद रेगर, महावीर रेगर, दिनेश रेगर और दुर्गेश रेगर ने जानकारी दी।







