
कोटा में हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से प्रत्येक बार 85 रुपए टोल वसूले जाने और पुरानी छूट समाप्त होने की खबरों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थिति स्पष्ट की है।
NHAI की नई व्यवस्था के तहत नगर निगम/नगरपालिका अथवा निर्धारित स्थानीय नगरीय सीमा में स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करने वाले पात्र गैर व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए लोकल पास की दर 3 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से प्रत्येक बार 85 रुपए टोल वसूले जाने और पुरानी छूट समाप्त होने की खबरों के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थिति स्पष्ट की है।
ग्रामीण क्षेत्र के चालकों को 1500 में मिलेगा लोकल पास
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन चालकों के लिए यह दर 1500 रुपए तय की गई है। इस पास की वैधता 365 दिन होगी और इसकी मदद से संबंधित टोल प्लाजा से सालभर असीमित बार आवागमन किया जा सकेगा।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि लोकल पास के तहत केवल 200 बार आवागमन की सीमा होने संबंधी जानकारी सही नहीं है।
लोकल पास राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
एनुअल पास में मिलेंगे 200 ट्रिप, देशभर में मान्य
जो वाहन चालक लोकल पास नहीं बनवाना चाहते, वे 3075 रुपए में वार्षिक पास बनवा सकते हैं। इस पास में 200 ट्रिप की सुविधा मिलेगी और यह देशभर के सभी टोल प्लाजा पर मान्य होगा। इस हिसाब से हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा से गुजरने पर प्रति ट्रिप करीब 15 रुपए का खर्च आएगा, न कि हर बार 85 रुपए।
लोकल पास और एनुअल पास में अंतर है
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा है कि लोकल पास और वार्षिक पास में अंतर है। लोकल पास केवल संबंधित टोल प्लाजा पर मान्य होगा, लेकिन इसमें 365 दिन तक असीमित ट्रिप की सुविधा मिलेगी। वहीं, 3075 रुपए का वार्षिक पास देशभर के टोल प्लाजा पर मान्य होगा, लेकिन इसमें अधिकतम 200 ट्रिप ही मिलेंगे।







