दवाइयों की कमी मिली तो होगी कार्रवाई:अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, बूंदी कलेक्टर ने दिए निर्देश

अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर बूंदी कलेक्टर सख्त, दवाइयों की उपलब्धता और एंबुलेंस व्यवस्था सुधारने के निर्देश।

बूंदी जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में हर तरह की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सड़क हादसों में घायलों को समय पर इलाज दिलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने ‘पीएम राहत’ योजना का व्यापक प्रचार करने, जरूरत के अनुसार नए एंबुलेंस पॉइंट बनाने के प्रस्ताव भेजने और चिकित्सा संस्थानों का नियमित औचक निरीक्षण करने को कहा।

घायलों को समय पर इलाज दिलाने पर जोर

कलेक्टर यादव ने सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए शुरू की गई ‘पीएम राहत’ योजना के बारे में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

जरूरत के अनुसार बनेंगे नए एंबुलेंस पॉइंट

जिले में संचालित एंबुलेंस की संख्या और उनकी उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जरूरत के मुताबिक नए एंबुलेंस पॉइंट स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं के बेहतर मूल्यांकन के लिए ब्लॉकवार रैंकिंग निर्धारित करने और जिला स्वास्थ्य समिति की अगली बैठक से पहले सभी आवश्यक जानकारियां तैयार रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा।

कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा।

लंबित निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

कलेक्टर ने बैठक में दिए गए निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का लाभ आमजन तक आसानी से पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को कहा।

बिजली कनेक्शन के लिए विभाग से करें संपर्क

नए चिकित्सा संस्थानों में लंबित बिजली कनेक्शन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए यादव ने संबंधित अधिकारियों को बिजली विभाग से समन्वय कर जल्द कनेक्शन जारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण करने और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करने को भी कहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा, ब्लॉक सीएमएचओ तथा विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा
  • November 22, 2026

बूंदी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबई मतदान केंद्र पर…

Read more

Continue reading
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की
  • November 22, 2026

नमाना गांव में घास भैरू की सवारी निकाली गई। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सवारी में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल