मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा:4 पर FIR; यूथ कांग्रेस बोली- BJP के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए

हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया तक पहुंच गए। वहीं, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाए।

हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की।

यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था। हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की।

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा गया। वहीं, गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे।

संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उसका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

मेटा ऑफिस के बाहर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

मेटा के हैदराबाद ऑफिस में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

मेटा के हैदराबाद ऑफिस में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने IT और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्टर जलाए।

मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने IT और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्टर जलाए।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित मेटा ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित मेटा ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया।

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान शीशे पर लिखा नारा

मुंबई के BKC स्थित वर्ल्ड वन बिल्डिंग में 20 नवंबर को शाम करीब 5:40 बजे 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए थे। FIR के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लाल फूलों वाली ड्रेस पहनी एक महिला ने बिल्डिंग के शीशे पर ‘RSS का बेटा मेटा’ लिखा। इससे शीशे को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने जिन चार लोगों को नामजद किया है, उनमें जीना सबरीन, नेशनल यूथ कांग्रेस सचिव पवन मजेठिया, निखिल रुपारेल और जाफर शामिल हैं। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) और 135 और महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

हैदराबाद में 21 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हैदराबाद स्थित मेटा ऑफिस पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया में दिखाई दिए।

पुलिस ने 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया था। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यूथ कांग्रेस का दावा- प्रदर्शन के 15 मिनट बाद अकाउंट बहाल हुए

यूथ कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर दावा किया कि 20 नवंबर को कार्यकर्ताओं के मेटा ऑफिस पहुंचने के 15 मिनट बाद उदय भानु चिब और मनीष शर्मा के दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिए गए।

यूथ कांग्रेस ने मेटा के सामने चार मांगें भी रखी हैं। संगठन ने पूछा कि पिछले छह महीनों में सरकार के आदेश पर कितने भारतीय अकाउंट बंद किए गए और अब भी कितने अकाउंट पर रोक लगी हुई है।

भाजपा बोली- कांग्रेस गुंडों की पार्टी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शनिवार को X पर पोस्ट कर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ मेटा के ऑफिस में तोड़फोड़ की, बल्कि सोशल मीडिया पर इसका दिखावा भी कर रहे हैं। राहुल गांधी की कांग्रेस गुंडों की पार्टी है। याद कीजिए कैसे वर्ल्ड AI समिट में बिना कपड़ों के घुसकर यूथ कांग्रेस ने देश का अपमान किया था।’

KTR बोले- हैदराबाद की कारोबारी छवि को नुकसान पहुंचा

BRS के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने भी हैदराबाद में हुए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा- कल की घटना में सिर्फ शीशे नहीं टूटे, बल्कि ब्रांड हैदराबाद का भरोसा भी टूटा है।

KTR ने कहा- मेटा ने भारत में अपना सबसे बड़ा कैंपस हैदराबाद में बनाया है और कंपनी ने यहां सुरक्षित कामकाजी माहौल के भरोसे निवेश किया था। उन्होंने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि पिछले तीन साल में वह कौन-सा बड़ा ग्लोबल ब्रांड है, जिसे वह हैदराबाद लेकर आई है।

Related Posts

प्रहलाद गुंजल बोले- चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा:बीजेपी में कैडर सिस्टम खत्म, सरकारी मशीनरी को सत्ता बचाने का हथियार बनाया
  • November 21, 2026

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भाजपा का…

Read more

Continue reading
खाद की लाइन में किसानों के बीच हाथापाई:बड़ानयागांव सरकारी समिति में एक किसान को चोट लगी, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया
  • November 21, 2026

बड़ा नयागांव की सहकारी समिति में शुक्रवार सुबह खाद वितरण के दौरान किसानों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खाद लेने के लिए सुबह से ही आसपास…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली