जरूरत की खबर- अदरक के 9 हेल्थ बेनिफिट्स:वेटलॉस में मददगार, पाचन रखे दुरुस्त, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए

सुबह का समय है। रसोई में चाय उबल रही है। तभी अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा कूटकर उसमें डाल दिया जाता है। कुछ ही देर में अदरक की तेज खुशबू पूरे घर में फैल जाती है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है।

अदरक का इस्तेमाल स्वाद और खुशबू तक सीमित नहीं। हजारों सालों से इसका उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं में पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। चरक संहिता और सुश्रुत संहिता जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी अदरक का जिक्र मिलता है। मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस भी इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानता है।

‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अदरक एंटी इंफ्लेमेटरी है। वहीं ‘साइंस डायरेक्ट’ में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, अदरक में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में अदरक के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • अदरक में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?
  • अदरक खाते हुए किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइटटुडे’

सवाल- अदरक में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- ‘यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर’ (USDA) के मुताबिक, अदरक में कई जरूरी पोषक तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में 100 ग्राम अदरक की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए-

सवाल- अदरक के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं?

जवाब- साल 2022 में ‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, अदरक में मौजूद 6-शोगॉल और 6-जिंजरॉल कंपाउंड अल्जाइमर, पार्किंसंस डिजीज और मल्टीपल स्क्लेरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रिस्क कम करते हैं।

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न कम करने में भी मदद करते हैं। इसके सभी हेल्थ बेनिफिट्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अदरक वजन कम करने में कैसे मददगार है?

जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, अदरक सीधे तौर पर वजन कम नहीं करता, लेकिन वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायक हो सकता है। इसे पाॅइंटर्स से समझिए-

  • अदरक में मौजूद जिंजरॉल थर्मोजेनेसिस (शरीर में गर्मी बनाने वाली प्रक्रिया) को एक्टिव करने में मदद करता है।
  • इस प्रक्रिया में शरीर कैलोरी खर्च करके गर्मी पैदा करता है।
  • इसके अलावा जिंजरॉल शरीर की सेल्स में जमा फैट को तोड़कर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है।
  • कुछ स्टडीज में अदरक खाने से भूख कम लगने और पेट भरा महसूस होने के संकेत भी मिले हैं।
  • इन वजहों से कुल कैलोरी इनटेक घटाने और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

हालांकि, सिर्फ अदरक खाने से वजन कम नहीं होता। इसके लिए संतुलित खानपान और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।

सवाल- अदरक का पाचन तंत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • अदरक भोजन को पेट से आंतों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में मदद करता है। इस प्रोसेस को गैस्ट्रिक मोटिलिटी कहते हैं।
  • इसमें मौजूद जिंजरॉल और शोगॉल कंपाउंड बाउल मूवमेंट को बढ़ाते हैं। इससे भोजन पेट में ज्यादा देर रुका नहीं रहता। वो स्मूथ तरीके से आगे बढ़ता है।
  • इससे पेट फूलने, भारीपन और अपच जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
  • अदरक मतली-उल्टी कम करने में भी मददगार हो सकता है।

सवाल- अदरक पीरियड्स के दर्द को कम करने में कैसे मदद करता है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, जिससे पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होती है।
  • इस समय शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिन नाम के केमिकल का स्तर बढ़ जाता है। यह गर्भाशय में संकुचन और दर्द को बढ़ाता है।
  • अदरक में मौजूद जिंजरॉल में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।
  • यह प्रोस्टाग्लैंडिन बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  • इससे पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है।

सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी अदरक खा सकते हैं?

जवाब- हां, डायबिटिक लोग आराम से अदरक खा सकते हैं। अदरक में मौजूद जिंजरॉल इंसुलिन सेंसिटिविटी में मदद करता है।

सवाल- क्या बच्चे को अदरक दे सकते हैं?

जवाब- हां, एक साल से बड़े बच्चों को सीमित मात्रा में अदरक दे सकते हैं। इसे सब्जी, दाल या सूप में मिलाकर दिया जा सकता है। अगर बच्चे को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें।

सवाल- अदरक को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

जवाब- अदरक को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं, जैसेकि-

  • अदरक वाली चाय बनाकर पी सकते हैं।
  • दाल, सब्जी और सूप में अदरक डाल सकते हैं।
  • नींबू के साथ गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
  • चटनी में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सलाद पर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल सकते हैं।
  • हेल्दी ड्रिंक्स में थोड़ी मात्रा में मिला सकते हैं।
  • काढ़े में अदरक का उपयोग कर सकते हैं।
  • अचार या घर में बने मसाला मिश्रण में शामिल कर सकते हैं।

सवाल- क्या ज्यादा अदरक खाने के कुछ नुकसान भी हैं?

जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि अदरक की तासीर गर्म होती है। ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, जैसेकि-

  • सीने में जलन (हार्टबर्न) हो सकती है।
  • पेट में जलन, गैस या अपच की समस्या हो सकती है।
  • मुंह और गले में जलन महसूस हो सकती है।
  • ब्लड थिनर दवाएं लेने वालों में ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ सकता है।
  • कुछ लोगों में एलर्जी हो सकती है।

सवाल- अदरक खाते हुए किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों को अदरक नहीं खाना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अदरक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • अदरक ताजा, सख्त और मजबूत हो।
  • छिलका चिकना और बिना झुर्रियों वाला हो।
  • अदरक में नमी न हो।
  • बहुत ज्यादा नरम या सिकुड़ा हुआ न हो।
  • ऐसी गांठ चुनें, जिसका वजन उसके आकार के हिसाब से भारी लगे।

सवाल- अदरक को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित कैसे रखें?

जवाब- अदरक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-

  • उसे धोने के बजाय सूखे कपड़े से साफ करें।
  • फिर पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रखें और फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रख दें।
  • नमी से अदरक पर फफूंद लग सकती है। इसलिए हमेशा सूखा रखें।
  • अगर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना है, तो अदरक को छीलकर या बिना छीले छोटे टुकड़ों में काटकर फ्रीजर में रख सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर सीधे निकालकर कद्दूकस करें।

सवाल- एक दिन में कितना अदरक खाना सुरक्षित है?

जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल के मुताबिक, एक स्वस्थ वयस्क के लिए दिनभर में 2-4 ग्राम अदरक खाना सुरक्षित माना जाता है। यह लगभग 1-2 चम्मच कद्दूकस किए हुए ताजे अदरक के बराबर होता है।

सवाल- कच्चा अदरक खाना ज्यादा फायदेमंद है या पकाकर खाना?

जवाब- दोनों तरह से अदरक खाना फायदेमंद है। कच्चे अदरक में जिंजरॉल ज्यादा होता है। पकाने पर इसकी मात्रा बदल सकती है।

सवाल- क्या अदरक को शहद और नींबू के साथ खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं?

जवाब- अदरक, शहद और नींबू का मिश्रण गले की खराश और खांसी में कुछ राहत दे सकता है। शहद गले को आराम पहुंचाता है, जबकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हालांकि, इन्हें साथ खाने से अदरक के औषधीय गुण बढ़ने के ठोस प्रमाण नहीं हैं।

********************

Related Posts

जरूरत की खबर- देसी सुपरफूड है ’हलीम सीड्स’:शुगर कंट्रोल से लेकर वेटलॉस तक इसके 10 फायदे, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका
  • November 20, 2026

चिया सीड्स, क्विनोआ और दूसरे विदेशी सुपरफूड्स की चर्चा खूब होती है। लोग इन्हें हेल्दी डाइट का जरूरी हिस्सा मानते हैं। लेकिन भारत में सदियों से एक ऐसा बीज इस्तेमाल…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- शरीर का सुरक्षा कवच है फाइटोन्यूट्रिएंट्स:बीमारियों से बचाए, एक्सपर्ट से जानें 50 फाइटोन्यूट्रिएंट्स रिच फूड की लिस्ट
  • November 19, 2026

हम रोज जो फल-सब्जियां खाते हैं, उनमें 25 हजार से ज्यादा नेचुरल केमिकल कंपाउंड होते हैं, जिन्हें ‘फाइटोन्यूट्रिएंट्स’ कहते हैं।ये पौधों को कीट, फंगस, संक्रमण और तेज धूप जैसे बाहरी…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली