
समर्थकों ने मनाया जश्न।
बूंदी जिले की लाखेरी पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। कुल 15 सीटों वाली इस पंचायत समिति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के बराबर 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में भी 6 ही सीटें गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है। 8 सीटों के बहुमत के आंकड़े से सभी दलों के दूर रहने के कारण अब लाखेरी पंचायत समिति में प्रधान बनाने को लेकर सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गई है।
नतीजे आने के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। इन चुनावों में जीते हुए सदस्य वोट देंगे।







