नैनवां पंचायत समिति में फंसी प्रधान की कुर्सी:कांग्रेस को 10 और भाजपा को 8 सीटों पर जीत; 4 बसपा व 1 निर्दलीय बनेंगे ‘किंगमेकर

समर्थकों ने मनाया जश्न।

बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति के सभी 23 वार्डों के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कुल 23 सीटों वाली इस समिति में कांग्रेस 10 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन वह 12 सीटों के बहुमत के जादुई आंकड़े से 2 कदम दूर रह गई है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 8 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा उलटफेर करते हुए 4 वार्डों पर कब्जा जमाया है, जबकि 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई है। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण अब नैनवां में प्रधान बनाने को लेकर बसपा और निर्दलीय सदस्य ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गए हैं।

मतगणना को लेकर लोगों में उत्साह है। नैनवां पंचायत समिति में कुल 23 वार्ड हैं। यहां भाजपा के 23, कांग्रेस के 23 और अन्य दलों के 19 प्रत्याशी मैदान में थे।

परिणाम आने के बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे। इन चुनावों में जीते हुए सदस्य वोट देंगे।

Related Posts

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता
  • November 21, 2026

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची। सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर ने नैनवां में बन रहे उपजिला अस्पताल भवन और जजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। जिला…

Read more

Continue reading
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो
  • November 21, 2026

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान है। नैनवां उपखंड के देई कस्बे में स्टेट हाईवे-34 के बूंदी-नैनवां रोड पर विवेकानंद सर्किल के पास जाम लगने से वाहन…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

  • November 21, 2026
CMHO ने नैनवां अस्पताल भवन की गुणवत्ता जांची:जजावर CHC में दवा, साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को देखा, बोले- जरूरी सुविधाएं देना विभाग की प्राथमिकता

देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

  • November 21, 2026
देई के विवेकानंद सर्किल पर जाम से राहगीर परेशान:अतिक्रमण से सड़क संकरी, ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान हो

शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

  • November 21, 2026
शिक्षा मंत्री ने कहा- कमजोर स्टूडेंट्स की एक्स्ट्रा क्लास लगेगी:कोटा में अधिकारियों की बैठक ली; स्कूलों में रखे कबाड़ को हटाने का आदेश दिया

ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

  • November 21, 2026
ईवीएम खराबी के कारण 4 बूथों पर कल फिर वोटिंग:सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, रात 9 बजे से मतगणना

शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

  • November 21, 2026
शादी-ब्याह में बच्चों से काम करवाने पर कार्रवाई होगी:बूंदी में बाल कल्याण समिति ने दी चेतावनी

दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली

  • November 21, 2026
दबलाना पंचायत समिति में कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं:17 में से भाजपा को 5 और निर्दलीय को 1 सीट मिली