
चुनाव परिणाम के बाद अब जिला प्रमुख के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है।
बूंदी जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने के बाद इस पद के दावेदारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि भाजपा भी जोड़-तोड़ में जुटी है। इस दौड़ में चार नाम सामने आ रहे हैं।
सीताराम नागर हिंडोली विधायक अशोक चांदना के करीबी हैं। चर्चा है कि कांग्रेस धाकड़ समाज के वोट पाने के लिए उन्हें जिला प्रमुख बना सकती है। नागर और धाकड़ समाज के वोटों का समीकरण कांग्रेस के पक्ष में जा सकता है।
नुपुर तंवर दिल्ली-एनसीआर के राजनीतिक परिवार से हैं। उनकी राजनीतिक पकड़ और युवा, शिक्षित छवि के चलते उनका नाम भी दावेदारों में शामिल है।
हर्ष धाभाई गुर्जर समाज से आते हैं और अशोक चांदना के करीबी माने जाते हैं। गुर्जर वोट पाने के लिए कांग्रेस उन्हें भी आगे कर सकती है।
वहीं, तोड़फोड़ कर भाजपा जिला प्रमुख बनाती है तो मनीष सैनी का प्रमुख रूप से चर्चा में है। मनीष पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी के बेटे हैं। सैनी समाज में उनकी पकड़ और पिता की राजनीतिक विरासत को उनके पक्ष में देखा जा रहा है। भाजपा में उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इस मुकाबले को बिरला और चांदना की साख से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में साफ होगा कि जिला प्रमुख का पद किसे मिलता है। जिला परिषद में कांग्रेस की 20 और भाजपा को 6 सीट मिली हैं। ईवीएम खराब होने के कारण एक सीट का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।







