जरूरत की खबर- इन 10 चीजों से पेट में गैस:ब्लोटिंग न हो इसके लिए एक्सपर्ट ने बताए 8 टिप्स, गैस ज्यादा बने तो ये 10 चीजें खाएं

रविवार का दिन है। घर में छोले बने हैं। साथ में गर्मागर्म पराठे और रायता भी। आपने बड़े चाव से खाया, लेकिन कुछ देर बाद पेट फूलने लगा। पेट में भारीपन और गैस होने लगी।

आपको लगेगा कि शायद ज्यादा खा लिया। लेकिन ये वजह नहीं है। वजह है, छोले की तासीर। वह पेट में जाकर गैस करती है।

असल में, कुछ फूड ऐसे होते हैं, जिन्हें पचाना आसान नहीं होता। ये पूरी तरह पचे बिना बड़ी आंत में पहुंचते हैं, जहां मौजूद बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं। इस दौरान गैस बनती है। यही वजह है कि दूध पीने, दाल, छोले या गोभी खाने के बाद पेट फूलने (ब्लोटिंग) लगता है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों की डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा और प्रोटीन, फाइबर कम होता है। इससे भी कुछ लोगों को पेट फूलने और भारीपन की दिक्कत हो सकती है।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में ब्लोटिंग पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • कौन-सी ऐसी 10 चीजें हैं, जिन्हें खाने से ब्लोटिंग हो सकती है?
  • ब्लोटिंग से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली

सवाल- ब्लोटिंग क्या होती है?

जवाब- ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट सामान्य से ज्यादा भरा हुआ, फूला हुआ या टाइट महसूस होता है। कई बार पेट का आकार वास्तव में बढ़ जाता है और कपड़े भी टाइट लगने लगते हैं।

सवाल- क्या ब्लोटिंग होना और पेट में गैस बनना एक ही बात है?

जवाब- नहीं, दोनों अलग-अलग चीजें हैं, लेकिन ये एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

गैस बनना

  • पाचन के दौरान आंतों में गैस बनना सामान्य प्रक्रिया है।
  • कभी-कभी गैस ज्यादा बन जाती है या आंतों में जमा हो जाती है।

ब्लोटिंग

  • पेट फूलने, खिंचाव, भारीपन या दबाव महसूस होने की स्थिति को ब्लोटिंग कहते हैं।
  • गैस ज्यादा होने पर ब्लोटिंग हो सकती है, लेकिन हर बार ब्लोटिंग की वजह गैस ही हो, यह जरूरी नहीं।

दोनों में अंतर

  • गैस होने पर डकार आना या गैस पास होना आम है। जबकि ब्लोटिंग में व्यक्ति को पेट फूला या तना हुआ महसूस होता है।
  • आसान भाषा में कहें तो गैस पेट के अंदर बनने वाली चीज है, जबकि ब्लोटिंग पेट में होने वाला एहसास है।

सवाल- खानपान की किन आदतों के कारण ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- खानपान से जुड़ी कई आदतें ब्लोटिंग का कारण बन सकती हैं, जैसेकि-

  • बहुत जल्दी-जल्दी खाना।
  • भोजन को ठीक से चबाकर न खाना।
  • एक बार में जरूरत से ज्यादा खाना।
  • देर रात हैवी मील लेना।
  • रोज अलग-अलग समय पर खाना।
  • लंबे समय तक भूखे रहने के बाद एक साथ ज्यादा खा लेना।
  • डाइट में अचानक बड़े बदलाव करना।

सवाल- वो 10 फूड्स कौन-से हैं, जिन्हें खाने से ब्लोटिंग बढ़ती है?

जवाब- कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिनमें ब्लोटिंग बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। लेकिन याद रखें, ये यूनिवर्सल केस नहीं है। हर व्यक्ति की सेहत, बॉडी टाइप और हेल्थ कंडीशन के अनुसार प्रभाव अलग–अलग हो सकता है। कहने का आशय सिर्फ इतना है कि इन चीजों में ब्लोटिंग बढ़ाने की प्रवृत्ति होती है। ग्राफिक में इन फूड्स की लिस्ट देखिए-

सवाल- इन फूड्स में ऐसा क्या होता है, जिससे ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • ब्लोटिंग बढ़ाने वाले कई फूड्स में फर्मेंटेबल कार्बोहाइड्रेट (FODMAPs) नाम के कंपाउंड ज्यादा होते हैं।
  • ये छोटी आंत में पूरी तरह एब्जॉर्ब नहीं हो पाते और बड़ी आंत तक पहुंच जाते हैं।
  • वहां बैक्टीरिया इन्हें तेजी से फर्मेंट करते हैं, जिससे गैस बनती है।
  • कुछ लोगों में इन फूड्स के प्रति सेंसिटिविटी ज्यादा होती है। इसलिए उन्हें पेट फूलने और ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है।

सवाल- क्या हेल्दी फूड खाने से भी ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- हां, इसे पॉइंटर्स समझिए-

  • इन फूड आइटम्स में फाइबर या कुछ तरह के कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में होते हैं।
  • इन्हें पचाने में समय लगता है। उदाहरण के लिए- फल, सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स और दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन कुछ लोगों में इन्हें खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ये फूड आइटम्स नुकसानदायक हैं। अक्सर शरीर धीरे-धीरे इनके अनुकूल हो जाता है और ब्लोटिंग की समस्या कम हो सकती है।

सवाल- क्या स्ट्रेस और एंग्जाइटी से भी ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- हां, इसका कारण ब्रेन-गट कनेक्शन है। यानी ब्रेन और डाइजेस्टिव सिस्टम के बीच सीधा संबंध। इसे पॉइंटर्स से समझिए-

  • जब व्यक्ति स्ट्रेस में होता है, तो शरीर में स्ट्रेस से जुड़े हार्मोन बढ़ जाते हैं।
  • यह डाइजेस्टिव प्रोसेस को प्रभावित करते हैं।
  • इससे गट मूवमेंट धीमा या तेज हो सकता है, गैस जमा हो सकती है और पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है।
  • यही वजह है कि कई लोगों को तनाव में पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग की शिकायत बढ़ जाती है।

सवाल- क्या पीरियड्स के समय या महिलाओं में हार्मोनल बदलाव की वजह से भी ब्लोटिंग होती है?

जवाब- हां, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव ब्लोटिंग का एक कॉमन कारण है। खासकर पीरियड्स से पहले और उस दौरान ‘एस्ट्रोजन’ और ‘प्रोजेस्टेरोन’ हार्मोन के लेवल में उतार-चढ़ाव होता है।

इससे शरीर में पानी और नमक जमा हो सकता है। इससे पेट फूला हुआ महसूस होता है। कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव पाचन की गति को भी प्रभावित कर सकता है। इससे गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ती है।

सवाल- क्या एक्सरसाइज के समय या तरीके की वजह से भी ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- हां, कुछ मामलों में एक्सरसाइज के समय और तरीके की वजह से भी ब्लोटिंग हो सकती है, जैसेकि-

  • हैवी मील के तुरंत बाद वर्कआउट करना।
  • हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना।
  • वर्कआउट के दौरान पर्याप्त पानी न पीना।

सवाल- क्या किसी दवा के साइड इफेक्ट के रूप में भी ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- हां, कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से भी ब्लोटिंग हो सकती है, जैसेकि-

  • कुछ पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स।
  • आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स।
  • डायबटीज की कुछ दवाएं।
  • कब्ज की कुछ दवाएं।

अगर कोई नई दवा शुरू करने के बाद ब्लोटिंग की समस्या बढ़ने लगे, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

सवाल- किन बीमारियों में ब्लोटिंग हो सकती है?

जवाब- ब्लोटिंग कई बार सिर्फ खानपान की वजह से होती है, लेकिन कुछ मामलों में यह बीमारी का लक्षण भी हो सकती है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-से लक्षण बताते हैं कि ब्लोटिंग सिर्फ गैस नहीं, किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है?

जवाब- अगर पेट फूलने की समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकती है। ग्राफिक में सभी लक्षण देखिए-

सवाल- डॉक्टर ब्लोटिंग की जांच कैसे करते हैं?

जवाब- इसके लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज के लक्षण, खानपान की आदतों, मेडिकल हिस्ट्री और चल रही दवाओं के बारे में पूछते हैं। इसके बाद पेट की जांच करते हैं। जरूरत पड़ने पर ये जांचें कराई जा सकती हैं-

  • ब्लड टेस्ट
  • स्टूल टेस्ट
  • लैक्टोज इनटॉलरेंस या सीलिएक डिजीज टेस्ट

अगर किसी गंभीर बीमारी की आशंका हो, तो अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी जैसी जांचें भी की जा सकती हैं। जांच का चुनाव मरीज के लक्षणों और संभावित कारणों पर निर्भर करता है।

सवाल- वो कौन से 10 फूड हैं, जो ब्लोटिंग से राहत दिलाते हैं?

जवाब- कुछ फूड में मौजूद प्रोबायोटिक्स, पाचक एंजाइम, फाइबर और कुछ नेचुरल कंपाउंड पाचन को सपोर्ट करते हैं और ब्लोटिंग कम करते हैं। लिस्ट ग्राफिक में देखिए-

सवाल- ब्लोटिंग से बचाव के लिए क्या करें?

जवाब- इसके लिए खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतों पर ध्यान दें। साथ ही उन फूड की पहचान करें, जिन्हें खाने के बाद बार-बार ब्लोटिंग होती है। ग्राफिक में बचाव के सभी टिप्स देखिए-

याद रखें, हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग होता है। इसलिए दूसरों को सूट करने वाली डाइट आपके लिए भी सही हो, यह जरूरी नहीं। खाने का आनंद लें, लेकिन अपने पेट की परेशानी को नजरअंदाज न करें।

Related Posts

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की
  • November 22, 2026

नैनवां ब्लॉक के काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र गंभीरा के अंतर्गत आता…

Read more

Continue reading
जरूरत की खबर- अदरक के 9 हेल्थ बेनिफिट्स:वेटलॉस में मददगार, पाचन रखे दुरुस्त, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए
  • November 21, 2026

सुबह का समय है। रसोई में चाय उबल रही है। तभी अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा कूटकर उसमें डाल दिया जाता है। कुछ ही देर में अदरक की तेज खुशबू…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल