बड़े भाजपा नेता अपना बूथ भी नहीं जीत पाए:जिलाध्यक्ष की पत्नी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हारीं; जिला परिषद में 6 सीटों पर सिमटी पार्टी

बूंदी जिले में पंचायतीराज चुनाव में भाजपा जिला परिषद की 6 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 20 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। हार के बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि बड़े नेता अपना बूथ नहीं जीत पाए, तो पार्टी चुनाव कैसे जीतेगी।

पंचायत राज चुनाव में भाजपा के इन दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

पंचायत राज चुनाव में भाजपा के इन दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

जिला अध्यक्ष की पत्नी आशा मीणा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पत्नी से 5,159 वोटों से हार गईं। इन चुनावों में यह जिले की सबसे बड़ी हार रही। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नूपुर मालव तालेड़ा पंचायत समिति का चुनाव हार गईं। उन्हें तालेड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद का दावेदार माना जा रहा था।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर भी चुनाव हार गए। वे इससे पहले पंचायत समिति का चुनाव भी हार चुके थे। दूसरे जिला उपाध्यक्ष चौथमल सैनी भी चुनाव हार गए। तीसरी जिला उपाध्यक्ष सीताराम सैनी की पत्नी कीर्ति सुमन भी चुनाव हार गईं। सीताराम सैनी खुद सरपंच का चुनाव हार गए।

एसटी मोर्चा के जिला पदाधिकारी रहे गीताराम मीणा चुनाव में चौथे स्थान पर रहे। युवा मोर्चा के जिला संयोजक ओम धगाल भी चुनाव हार गए। उन्हें जिला प्रमुख पद का दावेदार माना जा रहा था।

नैनवां पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर भी हार गए। उन्हें नैनवां प्रधान पद का दावेदार माना जा रहा था। इंदरगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के वार्ड से भाजपा का कोई पंचायत समिति प्रत्याशी नहीं जीता। पवन मीणा खुद भी पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हार गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष से इस्तीफा मांगा

इस हार के बाद भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल जैन ने भाजपा जिला अध्यक्ष से इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने कहा है कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला अध्यक्ष को पद छोड़ देना चाहिए।

जिला परिषद सदस्य के चुनाव में इन नेताओं ने जीत दर्ज की।

जिला परिषद सदस्य के चुनाव में इन नेताओं ने जीत दर्ज की।

इन्होंने बचाई पार्टी की लाज इस निराशा के बीच तीन नाम ऐसे भी हैं, जिन्होंने पार्टी की लाज बचा ली। जमीन से जुड़े कार्यकर्ता पदम नागर ने अपनी सीट बदलकर भी 1787 वोटों से पंचायत समिति सदस्य के लिए शानदार जीत हासिल की। बांसी के सरपंच सत्य प्रकाश की पत्नी नेहा शर्मा ने भी अपनी सीट बदलकर 786 वोटों से पंचायत समिति सदस्य के लिए शानदार जीत हासिल की है। वहीं, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी के पुत्र मनीष सैनी ने भी जिला परिषद में सीट बदलकर 2625 जीत हासिल की है।

संगठन के अपने स्तर पर ही टिकट देने से यह हाल

वही इस बार संगठन ने क्षेत्रीय नेता वह हारे हुए विधायकों से पूछ कर टिकट नहीं दिए संगठन ने अपने स्तर पर ही टिकट देने से यह हाल हुए हैं। पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पुत्री का टिकट कटने से केशोरायपाटन में माहौल खराब हुआ है। धाकड़ समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पूर्व सरपंच रहें प्रहलाद धाकड़ की पत्नी का टिकट कटने से नैनवां क्षेत्र में माहौल खराब हुआ है।

पिछली बार भाजपा जिला अध्यक्ष छितर लाल राणा के नेतृत्व में जिले में एक प्रधान को छोड़कर सभी प्रधान भाजपा के बने थे। जिला प्रमुख भी भाजपा का बनने वाला था, लेकिन भाजपा के शक्ति सिंह ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया था और अपने ही समाज की राजपूत महिला का समर्थन करके प्रमुख बना दिया था।

Related Posts

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा
  • November 22, 2026

बूंदी जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबई मतदान केंद्र पर…

Read more

Continue reading
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की
  • November 22, 2026

नमाना गांव में घास भैरू की सवारी निकाली गई। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सवारी में ग्रामीणों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

  • November 22, 2026
बूंदी में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हुई:जिला परिषद वार्ड 14 के सुमेरगंज मंडी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा

नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

  • November 22, 2026
नमाना में घास भैरू की सवारी निकाली:ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की

नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

  • November 22, 2026
नवनिर्वाचित सरपंच ने करवाई नहर की मरम्मत:पापड़ी माइनर में पानी पहुंचने से टेल क्षेत्र के किसानों को मिली राहत, करीब 300 बीघा जमीन में गेहूं की बुवाई का रास्ता खुला

काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

  • November 22, 2026
काशपुरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई:नैनवां ब्लॉक में 5 साल के बच्चों के लिए अभियान; स्वास्थ्य विभाग ने दवा दिलाने की अपील की

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

  • November 22, 2026
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, एनएच-148डी पर सीसोला चौराहे के पास हादसा; दोनों शादी समारोह में जा रहे थे

तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल

  • November 22, 2026
तीनधारा धाम में 17 जोड़ों ने लिए सात फेरे:राठौर समाज के नए राधे-कृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल