स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:ऊंचाइयां हासिल करना चाहते हैं, तो 9 बातें ध्यान रखें; सिर्फ सुविधाओं के पीछे नहीं भागना चाहिए

हमारा जीवन सिर्फ सुख-सुविधाएं प्राप्त करने और सांसारिक आकर्षणों में उलझे रहने के लिए नहीं है, बल्कि खुद को ऊंचा उठाने और अपने व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाने के लिए है। जीवन में अनेक ऐसे आकर्षण हैं, जो हमें लालच, मोह, भ्रम और क्षणिक सुखों की ओर खींचते हैं। इनसे ऊपर उठकर सत्य, समझदारी, आत्मसंयम और सद्गुणों को अपनाना चाहिए।

जानिए जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1. मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और चेतना को भी ऊंचा उठाना है। हमारी सच्ची उन्नति आत्म विकास में है।

2. लालच, गुस्सा, ईर्ष्या, अहंकार और द्वेष जैसी प्रवृत्तियां हमें पतन की ओर ले जाती हैं। इन पर नियंत्रण करके ही हम जीवन में ऊंचाइया प्राप्त कर सकते हैं।

3. चीजों से जुड़े आकर्षण हमें अपनी ओर खींचते हैं। जब हम इन्हें ही सुख का अंतिम साधन मान लेते हैं, तब हमारा ध्यान जीवन के गहरे उद्देश्यों से भटकने लगता है।

4. भौतिक चीजो से मिलने वाला सुख प्रायः अस्थायी होता है। इसलिए हमें ऐसे आनंद की खोज करनी चाहिए, जो आत्मसंतोष, शांति और आंतरिक प्रसन्नता से मिलता है।

5. अज्ञान और भ्रम हमारी सोच को सीमित कर देते हैं। विवेक, ज्ञान और आत्मचिंतन के माध्यम से हम जीवन के सत्य को पहचान पाते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ते हैं।

6. जीवन में हल पल चीजों के पीछे भागना सही नहीं है। हमें विचार करना चाहिए कि कौन-सी वस्तु, आदत या इच्छा हमारे व्यक्तित्व को निखारती है और कौन-सी हमें कमजोर बनाती है, कमजोर बनाने वाली चीजों से बचना चाहिए।

7. इच्छाओं पर नियंत्रण और मन की चंचलता को शांत करने के बाद ही हम उच्चता की ओर बढ़ सकते हैं। आत्मसंयम हमें प्रलोभनों से बचाकर लक्ष्य के प्रति समर्पित रखता है।

8. सत्य, करुणा, प्रेम, विनम्रता, त्याग और सेवा जैसे गुण हमें महान बनाते हैं। इन गुणों का अभ्यास हमारे जीवन को सार्थक और दूसरों के लिए उपयोगी बनाता है।

9. हमें अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करना चाहिए और प्रतिदिन स्वयं को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Related Posts

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन
  • October 28, 2026

करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस लंबे व्रत की शुरुआत…

Read more

Continue reading
’4 जगह बेचा, फिर सेक्स वर्क में धकेला’:जीबी रोड की 90% महिलाओं के वोट कटे, बोलीं- क्या हमारे वोट में दाग
  • October 28, 2026

‘हम सेक्स वर्कर बाद में, पहले इंसान हैं। हमारे वोट देने से क्या सरकार की बदनामी होगी?’ ये सवाल 36 साल की सुरैया पूछ रही हैं। राजस्थान में उनका घर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी