स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:9 बातें ध्यान रखेंगे, तो अपनी शक्तियों को पहचान सकते हैं; जानिए मनुष्य जीवन किसकी कृपा से मिलता है

मनुष्य जीवन ईश्वर की कृपा से मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार शक्तियां, संभावनाएं और उन्नति प्राप्त की क्षमता विद्यमान है। आवश्यकता केवल इन शक्तियों को पहचानने, सही दिशा देने और जीवन के परम उद्देश्य को समझने की है। 9 बातों में समझिए जीवन को उत्सव बनाने के लिए क्या करना चाहिए…

1. अपनी शक्तियों को पहचानें। हमारे भीतर ज्ञान, विवेक, प्रेम, साहस और आत्मविकास की अनंत संभावनाएं हैं। स्वयं को कमजोर समझने के बजाय अपनी क्षमताओं को जागृत करें।

2. मानव जीवन का महत्व समझें। मनुष्य जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और जीवन को सार्थक बनाने के लिए मिला है।

3. ज्ञान को जीवन का आधार बनाएं। सच्चा ज्ञान व्यक्ति को अपनी वास्तविक पहचान बताता है। ज्ञान के माध्यम से हम अपनी सीमित धारणाओं से ऊपर उठ सकते हैं।

4. अहंकार के स्थान पर आत्मबोध जगाएं। जीवन में विनम्रता और व्यापक दृष्टिकोण विकसित करें।

5. ईश्वरीय कृपा के प्रति कृतज्ञ रहें। जीवन को केवल अधिकार नहीं, एक अनमोल अवसर मानें। कृतज्ञता से मन में संतोष, सकारात्मकता और सेवा का भाव विकसित होता है।

6. जीवन में श्रेष्ठ लक्ष्य निर्धारित करें। केवल सफलता और संपत्ति ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हैं। आत्मविकास, सदाचार और आत्मज्ञान को भी अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।

7. सत्य को जानने और बंधनों से मुक्त होने की इच्छा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है।

8. संतों और सद्गुरु का मार्गदर्शन प्राप्त करें। महापुरुषों की सन्निधि व्यक्ति को विवेक, अनुशासन और आत्मज्ञान की प्रेरणा देती है।

9. मन की पवित्रता, विचारों की शुद्धता, करुणा और सत्यनिष्ठा व्यक्ति के वास्तविक आभूषण हैं। इन गुणों को व्यवहार में उतारें।

Related Posts

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन
  • October 28, 2026

करवा चौथ पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस लंबे व्रत की शुरुआत…

Read more

Continue reading
’4 जगह बेचा, फिर सेक्स वर्क में धकेला’:जीबी रोड की 90% महिलाओं के वोट कटे, बोलीं- क्या हमारे वोट में दाग
  • October 28, 2026

‘हम सेक्स वर्कर बाद में, पहले इंसान हैं। हमारे वोट देने से क्या सरकार की बदनामी होगी?’ ये सवाल 36 साल की सुरैया पूछ रही हैं। राजस्थान में उनका घर…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी