नरेश मीणा की टीम पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय:सभी वार्डों पर लड़ेंगे चुनाव, बूंदी में दावेदारों ने सौंपे आवेदन

पंचायत राज चुनाव की तैयारियों के बीच बूंदी में नरेश मीणा के सर्मथकों की हुई बैठक।

पंचायत राज चुनाव को लेकर बूंदी जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नरेश मीणा के समर्थकों ने भी चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए इस बार पंचायत समिति सदस्य के सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में बूंदी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन जिला प्रभारियों को सौंपे। अब इन आवेदनों के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।

बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन जिला प्रभारियों को सौंपे।

बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन जिला प्रभारियों को सौंपे।

सभी वार्डों से सामने आए दावेदार

बैठक की अध्यक्षता नरेश मीणा द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों ने की। इसमें बूंदी जिला प्रभारी अबरार मल्हारना, प्रहलाद खटाना और रामसागर नागर शामिल हुए। बैठक में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अलग-अलग वार्डों से दावेदारों ने चुनाव प्रभारियों को अपने आवेदन सौंपकर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

बैठक में चुनाव प्रभारी प्रहलाद खटाना का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में चुनाव प्रभारी प्रहलाद खटाना का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर होगा प्रत्याशियों का चयन

चुनाव प्रभारी प्रहलाद खटाना ने बताया कि वे नरेश मीणा के निर्देश पर चुनाव प्रभारी के रूप में बूंदी आए थे। बैठक में सभी आवेदकों के आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। इन आवेदनों को नरेश मीणा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में दावेदारों की पकड़ और उनकी ग्राउंड रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा।

खटाना के अनुसार, फील्ड में मजबूत पकड़ और बेहतर ग्राउंड रिपोर्ट वाले दावेदार को ही चुनाव लड़ाने का अवसर दिया जाएगा।

चुनाव प्रभारी प्रहलाद खटाना ने बताया कि वे नरेश मीणा के निर्देश पर बूंदी आए।

चुनाव प्रभारी प्रहलाद खटाना ने बताया कि वे नरेश मीणा के निर्देश पर बूंदी आए।

Related Posts

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क
  • October 28, 2026

गोपालपुरा गांव में सांसद और लोकसभा सचेतक दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में बैठक हुई। बूंदी के हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड नंबर 2 के गोपालपुरा गांव में बुधवार…

Read more

Continue reading
MLC चुनाव- BJP काशी हारी, UP की 5 सीटें जीती:कांग्रेस सरकार वाले कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप; 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउंटिंग
  • October 28, 2026

चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। उत्तर प्रदेश में 11 में से भाजपा ने अब तक…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

  • October 28, 2026
पंचायत चुनाव की तैयारियों और जनसमस्याओं पर चर्चा:कांग्रेस छोड़कर दो लोग भाजपा में शामिल, सांसद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

  • October 28, 2026
एडीएम ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया:बूंदी में बच्चों से सुविधाओं की जानकारी ली, रिकॉर्ड और दस्तावेज जांचे

बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

  • October 28, 2026
बूंदी में पंचायत समिति का JEN 70 हजार लेते ट्रैप:10 लाख का बिल पास करने की एवज में मांगा था 10% कमीशन; एसीबी ने पकड़ा

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

  • October 28, 2026
विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

  • October 28, 2026
अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन

  • October 28, 2026
करवा चौथ- सरगी की थाली कैसे बनाएं:क्या खाएं कि दिन में थकान और कमजोरी न हो, हेल्दी सरगी के 4 ऑप्शन, बता रही हैं डाइटीशियन