
हिण्डोली में 16 साल बाद नारद मोह के मंचन से रामलीला शुरू हुई।
हिण्डोली में श्रीराम कला मंडल ने नवरात्र के मौके पर रामलीला का मंचन किया। रविवार को त्रिवेणी चौक पर नारद मोह के मंचन के साथ इसका शुभारंभ हुआ।
नगर पालिका चेयरमैन हनुमान व्यास और परमेंद्र सिंह सोलंकी ने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आरती उतारकर रामलीला का उद्घाटन किया।

मंच पर दिवंगत कलाकारों के परिजनों का सम्मान किया।
इसके बाद श्रीराम कला मंडल के सदस्यों ने दिवंगत कलाकारों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रामलीला का आनंद लिया।
रविवार को नारद मोह, शंकर पार्वती संवाद, नारद की तपस्या, विश्वमोहिनी स्वयंवर, नारद को वानर रूप मिलने और रावण, कुंभकरण, विभीषण के जन्म जैसी लीलाओं का मंचन हुआ।

नारद मोह, शंकर पार्वती संवाद, नारद की तपस्या का मंचन किया।

नारद को वानर रूप मिलने और रावण, कुंभकरण, विभीषण के जन्म जैसी लीलाओं का मंचन किया।
सोलह साल बाद हो रहे इस मंचन को लेकर नए और पुराने कलाकारों में काफी उत्साह दिखा। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में कस्बेवासी त्रिवेणी चौक पहुंचे।







