
करवर कस्बे के केशव रंगमंच पर रामलीला शुरू हो गई है। यह कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी दशहरे तक चलेगा। रोज रात 8 बजे आरती के साथ इसकी शुरुआत होगी। इसमें कस्बे के स्थानीय कलाकार रामायण के अलग-अलग प्रसंगों का मंचन करेंगे। दर्शक भगवान राम के जीवन से जुड़ी बातें देख सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि रामलीला में भगवाम राम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म का महत्व बताया जाएगा। यह आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में मदद करेगा। रामलीला का समापन दशहरे पर रावण दहन के साथ होगा। रावण दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।







