विमेंस क्रिकेट में पहली बार भारत Vs जिम्बाब्वे:रायपुर में पहला टी-20 मुकाबला आज; स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में आज पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रायपुर में शाम 7 बजे से होगा।

स्मृति मंधाना के रेगुलर कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। वहीं रायपुर में भी पहली बार महिला इंटरनेशनल मैच खेला जाने जाएगा।

जिम्बाब्वे इस साल एक भी टी-20 नहीं जीता

  • जिम्बाब्वे की विमेंस टीम ने इस साल 18 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सभी मुकाबलों में उसे हारा का सामना करना पड़ा। टीम की पिछली जीत सितंबर 2025 में नामीबिया के खिलाफ आई थी।
  • दूसरी ओर भारत लगातार 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीत चुका है। टीम ने हाल ही में एशिया कप ट्रॉफी और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल किया था।

उपकप्तान शेफाली और श्री चरणी पर नजरें

  • शेफाली वर्मा ने इस साल 24 टी-20 मैचों में 162.83 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा। वह उपकप्तान की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
  • गेंदबाजी में श्री चरणी ने 23 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 5.67 रही है। वह इस साल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

जिम्बाब्वे की टॉप बल्लेबाज केलिस एनधलोवु

  • जिम्बाब्वे की केलिस एनधलोवु ने इस साल 18 टी-20 मैचों में 320 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 104.23 रहा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में 48 गेंद पर 63 रन की पारी खेली थी।
  • गेंदबाजी में मिचेल मवुंगा ने 10 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 46 रन देकर 3 विकेट रहा।

नंबर-3 पर अनुष्का या निकी को मौका?

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रही हैं और इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में तीसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा या निकी प्रसाद को मौका मिल सकता है।

दोनों ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर श्रेयंका पाटिल की गैरमौजूदगी में प्रेमा रावत को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

रायपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार

रायपुर में अब तक 2 पुरुष टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। इस साल जनवरी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

मैच के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में तापमान 33 डिग्री और शाम को करीब 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की पॉसिबल-11

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा/निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

जिम्बाब्वे: केलिस एनधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, क्रिस्टीन मुतासा, न्याशा ग्वांजुरा, चिएड्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), कुडजई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

  • October 29, 2026
नागपुर में जीत के बाद कांग्रेस का BJP पर पलटवार:कहा- फडणवीस ने ट्वीट डिलीट किया; MLC चुनाव पर पीएम का पोस्ट शेयर किया था

करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

  • October 29, 2026
करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर:अब 20 किमी के दायरे में आने वाले लोग सस्ता टोल पास ले सकेंगे, भारत-मैक्सिको ने ToR साइन किया

एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?

  • October 29, 2026
एन. रघुरामन का कॉलम:क्या आपने अपने बच्चों को जिंदगी का सबसे अहम सबक सिखाया है?

प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर

  • October 29, 2026
प्रदेश के 42 निजी कृषि कॉलेजों में प्रवेश पर रोक, जेट-2026 काउंसलिंग से बाहर