आज टीम इंडिया के पास टी-20 सीरीज जीतने का मौका:बेंगलुरु में पहली बार वेस्टइंडीज से मुकाबला, पिछले 7 साल से घरेलू सीरीज नहीं हारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 में जीत मिली।

भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास भारत के इस विजयी अभियान को रोकने का मौका होगा।

साथ ही यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना है।

वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना कम

15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इसकी वजह से वैभव की अंतिम-11 में जगह नहीं बन पा रही। टीम शायद ही निर्णायक मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना चाहे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

भारत में दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए। इनमें भारत ने 11 और वेस्टइंडीज ने 4 मैच जीते हैं।

अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर टीम में शामिल

  • भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की फिटनेस चिंता की बात है। उन्हें पिछले मैच में गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी।
  • इसके बाद सिलेक्टर्स ने पांचवें मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है। अर्शदीप के खेलने पर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा।
  • इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के टॉप बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 159 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नमन धीर ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

शाई होप की फॉर्म वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी ताकत

  • वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस दौरे पर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने वनडे सीरीज में 248 गेंदों पर 278 रन बनाए। टी-20 सीरीज में भी वे 261 रन बना चुके हैं।
  • होप इस दौरे पर अब तक चार शतक लगा चुके हैं। वह भारत दौरे पर आने वाले किसी भी बल्लेबाज के एक द्विपक्षीय दौरे में 5 शतक लगाने के रिकॉर्ड से एक शतक दूर हैं।
  • उन्होंने पिछले मैच में अपना तीसरा टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। वे इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
  • होप की अहमियत इस आंकड़े से भी समझी जा सकती है कि भारत ने जिन चार मैचों में उनका विकेट लिया, उन सभी में जीत दर्ज की। वहीं, जिन तीन मैचों में वह नाबाद रहे, उनमें भारत को हार मिली।

दौरे पर 11.49 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बने रन

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस दौरे पर मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं। दोनों टीमों ने 11.49 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाए हैं। तीन से ज्यादा मैचों वाली किसी सीरीज या टूर्नामेंट में यह सबसे तेज रन रनटे है।
  • इस टी-20 सीरीज में अब तक 98 छक्के लग चुके हैं। दो ICC फुल मेंबर टीमों यानी टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 120 है।
  • वहीं किसी भी दो टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा 132 छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया और जर्मनी के नाम है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

Related Posts

विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें
  • October 28, 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।…

Read more

Continue reading
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर:चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; वैभव को फिर मौका मिल सकता है
  • October 26, 2026

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच से भी बाहर हो गए हैं। यह मैच मंगलवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को…

Read more

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

  • October 29, 2026
ट्रेन में यात्री का 8 हजार रुपए का सामान छूटा:लाखेरी RPF उपनिरीक्षक ने यात्री के दोस्त को सौंपा

लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

  • October 29, 2026
लाखेरी सीमेंट फैक्ट्री की सुनवाई फिर टली:एनजीटी में अब 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

  • October 29, 2026
ब्लैकबोर्ड- ब्रेस्ट रिमूव हुआ तो आईना देखना छोड़ दिया:एयर होस्टेस थी, अब किसी औरत को देखती हूं तो पहली नजर उसके शरीर पर जाती है

प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

  • October 29, 2026
प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

  • October 29, 2026
पेरेंटिंग- शहर में आकर बच्चा अकेला हो गया है:दादा-दादी की याद में हर वक्त उदास रहता है, उसे इस नए माहौल में कैसे ढालें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

  • October 29, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें